{"_id":"615b5d758ebc3edae237ddb5","slug":"railways-canceled-all-trains-to-and-from-mailani","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने मैलानी आने-जाने वाली सभी ट्रेनें निरस्त कीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ने मैलानी आने-जाने वाली सभी ट्रेनें निरस्त कीं
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
मैलानी। रेलवे ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए सोमवार को यहां यहां आने-जाने वाली सभी ट्रेनें निरस्त कर दीं। केवल सुबह सवा छह बजे लखनऊ के लिए एक पैसेंजर ट्रेन ही रवाना की गई। इसके अलावा मंगलवार को मैलानी-लखनऊ पैसेंजर निरस्त रहेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि रेल प्रशासन के आदेश पर सोमवार को गोरखपुर-मैलानी गोमती एक्सप्रेस को लखनऊ में टर्मिनेट कर वहीं से वापस गोरखपुर भेज दिया गया। इस कारण ट्रेन तक संचालन लखनऊ से मैलानी के बीच निरस्त रहा। ट्रेन संख्या 05086 लखनऊ-मैलीनी पैसेंजर को सीतापुर में टर्मिनेट कर सीतापुर से ही लखनऊ से रवाना किया गया। इसका संचालन भी सीतीपुर-मैलानी के बीच निरस्त रहा। ट्रेन 05088 लखनऊ-मैलानी पैसेंजर भी निरस्त रही। केवल ट्रेन 05087 मैलानी-लखनऊ पैसेंजर ही यहां से सुबह सवा छह बजे रवाना की गई।
इसी प्रकार मीटर गेज खंड की ट्रेन 05362 मैलानी-बहराइच और ट्रेन 05361 बहराइच-मैलानी पैसेंजर भी निरस्त रही। इसके अलावा मैलानी से सुबह सवा छह बजे चलकर लखनऊ जाने वाली 05087 मैलानी-लखनऊ पैसेंजर मंगलवार को निरस्त रहेगी। इस संबंध में रेलवे जहां प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए ट्रेनों के निरस्तीकरण की बात कह रहा है, वहीं इसे तिकुनिया में हुए बवाल से भी जोड़कर देखा जा रहा है। संवाद