{"_id":"5e73b4b08ebc3e78ae1feb53","slug":"railway-will-not-make-community-and-training-center-isolation-ward-bareilly-news-bly4001251146","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम्युनिटी और ट्रेनिंग सेंटर को आइसोलेशन वार्ड नहीं बनाएगा रेलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम्युनिटी और ट्रेनिंग सेंटर को आइसोलेशन वार्ड नहीं बनाएगा रेलवे
विज्ञापन
दिलदाल नहर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे बोर्ड से निर्देश मिलने के बाद अधिकारी होटलों में बनाएंगे वार्ड
विज्ञापन
बरेली। रेलवे प्रबंधन मनोरंजन संस्थान, कम्युनिटी और ट्रेनिंग सेंटर को आइसोलेशन वार्ड नहीं बनाएगा। अभी तक इज्जतनगर रेल मंडल के तीन ट्रेनिंग सेंटर को आइसोलेशन वार्ड बना दिया गया है, लेकिन रेलवे बोर्ड की नई गाइड लाइन के मुताबिक, आइसोलेशन वार्ड में अटैच लेटरीन बाथरूम होना जरूरी है। ऐसे में अब होटल के कमरों में आइसोलेशन वार्ड बनाए जाएंगे।
प्रशासन के निर्देश मिलने के बाद इज्जतनगर रेल मंडल ने चौपुला और रोड नंबर चार के मनोरंजन संस्थान और कम्युनिटी सेंटर को आइसोलेशन वार्ड बनाने की तैयारी की थी, लेकिन तीनों सेंटर बड़े होने के कारण रेलवे अधिकारियों ने कैरिज एंड वैगन, इंजीनियरिंग और ऑपरेटिंग अनुभाग के ट्रेनिंग सेंटर में बेड डालकर आइसोलेशन वार्ड बना दिया। सभी संसाधन भी उपलब्ध करा दिए। बृहस्पतिवार को रेलवे बोर्ड के निर्देश के बाद सभी व्यवस्थाएं हटा ली गईं। रेलवे बोर्ड के मुताबिक, आइसोलेशन वार्ड में अटैच लेटरीन बाथरूम होना जरूरी है, ताकि संदिग्ध कोरोना मरीज को वार्ड से बाहर न जाना पड़े। सूत्रों के मुताबिक, तीनों ट्रेनिंग सेंटरों में अटैच लेटरीन बाथरूम नहीं है। पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय से निर्देश आने के बाद इज्जतनगर रेल मंडल के डीआरएम दिनेश कुमार सिंह ने तीनों कम्युनिटी सेंटर को आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिए शादी और अन्य समारोहों की बुकिंग रद्द कर दी थी। इससे शादी वाले घरों के लोग टेंशन में आ गए थे। फिलहाल रेलवे बोर्ड के नए आदेश से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। इज्जतनगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि कम्युनिटी सेंटर में कार्यक्रम होने या न होने के संबंध में कोई दिशा निर्देश नहीं आए हैं।