Railway News: बरेली होते हुए छह और विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी, होली पर सफर होगा आसान
होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने छह और विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। बरेली होकर गुजरने वाली इन ट्रेनों की समय सारिणी भी जारी कर दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली के मद्देनजर नियमित ट्रेनों पर लगातार दबाव के बीच रेलवे ने बरेली होते हुए तीन जोड़ी यानी छह और विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की है। इन होली विशेष ट्रेनों में आरक्षित टिकट भी बुकिंग शुरू कर दी गई है। लंबी दूरी की यह ट्रेनें जोधपुर-गोरखपुर, श्रीगंगा नगर-समस्तीपुर, श्रीगंगा नगर-गोरखपुर के बीच दौड़ेंगी। इससे पहले रेलवे 38 विशेष ट्रेनों की घोषणा कर चुका है। छह विशेष ट्रेनों के फेरों को विस्तार दिया जा चुका है।
- 04829 जोधपुर-गोरखपुर होली विशेष ट्रेन पांच से 26 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार के लिए जोधपुर से शाम 5:35 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 9:51 बजे बरेली आएगी और शाम 9:29 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 04830 गोरखपुर-जोधपुर विशेष गाड़ी छह मार्च से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से रात 12:06 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 7:55 बजे बरेली आएगी और रविवार तड़के तीन बजे जोधपुर पहुंचेगी।
- 04731 श्रीगंगा नगर-समस्तीपुर होली विशेष गाड़ी एक से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार के लिए श्रीगंगानगर से दोपहर 1:25 बजे चलने के बाद अगले दिन तड़के 5:47 बजे बरेली आएगी और रात 11 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। 04732 समस्तीपुर-श्रीगंगा नगर विशेष गाड़ी तीन से 31 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को रात एक बजे समस्तीपुर से चलने के बाद अगले दिन सुबह छह बजे बरेली आएगी और रात 12:20 बजे श्रीगंगा नगर पहुंचेगी।
- 04729 श्रीगंगा नगर-गोरखपुर होली विशेष ट्रेन 26 फरवरी से 26 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार के लिए दोपहर 1:25 बजे श्रीगंगा नगर से चलने के बाद अगले दिन सुबह 5:47 बजे बरेली आएगी और शाम 4:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 04730 गोरखपुर-श्रीगंगा नगर होली विशेष गाड़ी 27 फरवरी से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को शाम 9:30 बजे गोरखपुर से चलने के बाद अगले दिन सुबह 6:22 बजे बरेली आएगी और रात 2:45 बजे श्रीगंगा नगर पहुंचेगी।
होली पर 28 फरवरी से तीन मार्च तक रोडवेज कर्मियों की छुट्टी पर रोक
होली के मद्देनजर रोडवेज के चालक-परिचालकों समेत सभी कर्मचारियों की छुट्टी पर 28 फरवरी से तीन मार्च तक रोक लगा दी गई है। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि रीजन के चारों डिपो और वर्कशॉप को 24 घंटे तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष परिस्थितियों में ही अवकाश स्वीकृत किया जाएगा। शत प्रतिशत बसें ऑनरोड रहेंगी।
उन्होंने बताया कि लगातार ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालकों और वर्कशॉप कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। सभी बस अड्डों पर होली के मद्देनजर यात्री सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। होली के पर्व पर परिक्षेत्र की 760 से ज्यादा बसें ऑनरोड रहेंगी।
वर्कशॉप स्टाफ को सभी बसों की छोटी-मोटी तकनीकी कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत और बदायूं डिपो में 28 फरवरी से कंट्रोल रूम भी काम करने लगेंगे। लोकल रूटों पर भी बसों की समस्या न हो इसके लिए अभी से योजना पर काम किया जा रहा है।