फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railway new train time table comes into effect from 1st October

Train Time Table: रेलवे की नई समयसारिणी लागू, मुरादाबाद मंडल की 18 ट्रेनों की स्पीड बढ़ाई गई

Sun, 01 Oct 2023 01:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 Oct 2023 01:11 PM IST
सार

रेलवे की नई समयसारिणी शनिवार रात 12 बजे से प्रभावी हो गई है। 82 ट्रेनों के समय में दो से लेकर 55 मिनट तक बदलाव किया गया है। बरेली से होकर गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनों के समय में बदलाव हुआ है। 

विज्ञापन
Railway new train time table comes into effect from 1st October
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल ने बरेली से होकर गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनों के समय में बदलाव कर दिया है। नई समयसारिणी शनिवार रात 12 बजे से प्रभावी हो गई है। 82 ट्रेनों के समय में दो से लेकर 55 मिनट तक बदलाव किया गया है। रनिंग स्टाफ को भी नई समयसारिणी उपलब्ध करा दी गई है। मंडल की 18 एक्सप्रेस ट्रेनों की गति बढ़ाई गई है। इन ट्रेनों से यात्रा का समय 20 से 45 मिनट तक कम हो जाएगा। 

विज्ञापन

इन ट्रेनों का समय बदला

14265 जनता एक्सप्रेस, 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस, 14512 नौचंदी एक्सप्रेस, 13430 मालदा टाउन एक्सप्रेस, 14266 जनता एक्सप्रेस, 15212 जननायक एक्सप्रेस, 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, 18238 अमृतसर-वाराणसी एक्सप्रेस, 13308 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस, 12469 कानपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस, 13151 सियालदह एक्सप्रेस, 13307 किसान मेल, 15653 लोहित एक्सप्रेस, 12331 हिमगिरि एक्सप्रेस। इनकी गति भी बढ़ाई गई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दर्द एक जैसा, कहानी अलग-अलग: जिनसे थी सहारे की आस, वही छोड़ गए उदास; रुला देगी बेघर बुजुर्गों की आपबीती
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रमुख ट्रेनों के बरेली आने का नया समय

14235 बनारस-बरेली एक्सप्रेस सुबह 11:55 बजे, 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस रात 11:49 बजे, 14205 अयोध्या-दिल्ली एक्सप्रेस रात 11:36 बजे, 14207 पद्मावत एक्सप्रेस रात 1:28 बजे, 12229 लखनऊ मेल रात 1:43 बजे, 12231 इंटरसिटी एक्सप्रेस रात 2:09 बजे, 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस रात 2:22 बजे, 12429 लखनऊ-दिल्ली मेल सुबह तीन बजे, 12557 सप्तक्रांति एक्सप्रेस सुबह 3:14 बजे, 14315 बरेली-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 4:55 बजे, 13019 बाघ एक्सप्रेस सुबह पांच बजे, 14617 जनसेवा एक्सप्रेस 5:20 बजे, 13257 जनसाधारण एक्सप्रेस सुबह 5:50 बजे बरेली आएंगी।

रात में मिलेंगी लंबी दूरी की ये ट्रेनें

प्रत्येक सोमवार 22445 कानपुर-अमृतसर, प्रत्येक शनिवार 12491 को भुज-जम्मूतवी मोरध्वज एक्सप्रेस रात 11:07 बजे, प्रत्येक सोमवार 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस, प्रत्येक शुक्रवार 15097 बरौनी-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस, प्रत्येक मंगलवार 15651 गुवाहटी-जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस, प्रत्येक बृहस्पतिवार 15653 गुवाहटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 11:23 बजे, प्रत्येक मंगलवार और बृहस्पतिवार 18103 टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस शाम 7.16 बजे, प्रत्येक शनिवार 13429 मालदा टाउन-आनंद विहार एक्सप्रेस सुबह 9:44 बजे बरेली आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed