फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   railway

सोमवार से फिर दौड़ेंगी कासगंज की ट्रेन

Sat, 27 Jun 2015 02:09 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 27 Jun 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन

 रेल संरक्षा आयुक्त पीके वाजपेयी ने बरेली-कासगंज ब्राडगेज पर 75 किलोमीटर की रफ्तार से पैसेंजर ट्रेन चलाने को हरी झंडी दे दी है। अभी बरेली सिटी से कासगंज सिटी तक पांच जोड़ी ट्रेन चलाई जाएंगी। कासगंज के पास से इलेक्ट्रिक हाईटेंशन लाइन दूसरी जगह शिफ्ट होने के बाद कासगंज जंक्शन तक ट्रेन चलेगी। सीआरएस की मंजूरी मिलने के बाद इस रेल मार्ग पर ट्रेन चलाने की तैयारी कर ली गई है। डीआरएम ने ट्रेेन संचालन के टाइम टेबिल को मंजूरी के लिए गोरखपुर मुख्यालय भेजा है। गोरखपुर मुख्यालय के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि सोमवार से ब्राडगेज पर पैसेंजर ट्रेन चलाने की तैयारी हो गई है।  

विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के बरेली-कासगंज मीटरगेज को ब्राडगेज में परिवर्तित करने के लिए एक जनवरी 2014 से कार्य शुरू हुआ था। तब से ये रेल मार्ग बंद हो गया था। रेल मार्ग बंद होने से कासगंज, बदायूं, आगरा, अलीगढ़, हाथरस के यात्रियों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही थी। अप्रैल 2015 में कार्य पूरा हो जाने के बाद 15 अप्रैल से मालगाड़ी (गुड्स ट्रेन) चलने लगीं थीं। एक और दो जून को सीआरएस ने निरीक्षण किया था। जिसमें कासगंज के पास इलेक्ट्रिक हाईटेंशन लाइन को दूसरी जगह शिफ्ट होने के बाद ही ट्रेन चलने की बात सामने आई थी, लेकिन अब जब तक लाइन शिफ्ट का कार्य चलेगा तब तक बरेली सिटी से कासगंज सिटी तक 75 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेन चलाने को सीआरएस ने मंजूरी दे दी है। साथ ही कछला ओवरब्रिज पर 15 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेन चलाने को कहा गया है।
विज्ञापन


दो ट्रेनें बरेली- कासगंज और तीन कासगंज-बदायूं के बीच चलेंगी
पहले चरण में बरेली-कासगंज सिटी के बीच अप डाउन की दो ट्रेनें, बदायूं कासगंज के बीच में तीन ट्रेनें चलेंगी। हाईटेंशन लाइन दूसरी जगह शिफ्ट हो जाने के बाद कासगंज जंक्शन तक ट्रेन चलने के बाद संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली कासगंज ब्राडगेज पर पैसेंजर ट्रेन चलाने को सीआरएस ने मंजूरी दे दी है। जिसके बाद ट्रेन संचालन का टाइम टेबिल मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही ट्रेन चला दी जाएगी।
- चंद्र मोहन जिंदल, डीआरएम पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर

सीआरएस ने ब्राडगेज पर ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी है। मंजूरी के बाद सोमवार से ट्रेन चलाने की तैयारी है।
- आलोक सिंह, मुख्य संपर्क अधिकारी रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed