फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railway employee accused of molestation attacks police inspector, report says

Bareilly News: छेड़खानी के आरोपी रेलकर्मी ने थाने में इंस्पेक्टर पर किया हमला, रिपोर्ट

Sat, 08 Nov 2025 03:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
Railway employee accused of molestation attacks police inspector, report says
बरेली। सुभाषनगर थाना परिसर में बृहस्पतिवार को पॉक्सो एक्ट के आरोपी रेलकर्मी ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने समझाने का प्रयास किया तो आरोपी उनसे भी भिड़ गया। वर्दी फाड़ दी और बैज नोच लिए। सुभाषनगर थाने में हमलावर के खिलाफ एक और रिपोर्ट दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सुभाषनगर थाने के मालखाना प्रभारी दीपक शर्मा की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, बृहस्पतिवार को वह कार्यालय में ड्यूटी कर रहे थे। दोपहर में पुलिस टीम पॉक्सो एक्ट के आरोपी गंगापुरी गोस्वामी (58) को गिरफ्तार कर थाने लाई।
विज्ञापन

थाने के संतरी के सामने गंगापुरी की तलाशी ली जा रही थी। तलाशी के दौरान गंगापुरी फोन कॉल पर वादी महिला को धमका रहा था। दीपक शर्मा ने बात करने से मना किया और फोन जमा करने के लिए कहा। इस पर गंगापुरी गालियां देते हुए गिरेबान पकड़कर मालखाना प्रभारी दीपक शर्मा को पीटने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर कार्यालय से निकलकर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने समझाने का प्रयास किया तो आरोपी गंगापुरी उन पर भी हमलावर हो गया। उनके साथ भी हाथापाई कर शर्ट पर लगा होल्डर (बैज) नोच दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed