फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railway closed the crossing ... villagers said - will not vote

रेलवे ने बंद की क्रासिंग तो ग्रामीण बोले नहीं डालेंगे वोट

Sun, 30 Jan 2022 07:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
Railway closed the crossing ... villagers said - will not vote
पलिया के बोझवा में रेलवे क्रासिंग के पास जमा ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां। इलाके के बोझवा गांव में ठोकर नंबर एक के पास आपातकालीन रेलवे क्रासिंग को दोनों तरफ अवरोधक लगाकर बंद कर दिया गया है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने रास्ता नहीं तो वोट नहीं की बात कही है।
विज्ञापन

बोझवा ठोकर नंबर एक की आपातकालीन रेलवे क्रासिंग के पार बोझवा समेत कई गांवों के ग्रामीणों की जमीन है, जिनपर वह खेती करते हैं। बीते दिनों रेलवे द्वारा उक्त क्रासिंग के दोनों तरफ खाई खुदवाकर अब उसपर अवरोधक लगवा दिए हैं। इससे क्रॉसिंग से रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने क्रॉसिंग के पास पहुंचकर विरोध जताया। साथ ही बैनर टांग दिया है, जिसमें रास्ता नहीं तो वोट नहीं की बात लिखी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बोझवा, बरूआ खुर्द, बरूआ कलां, टेढ़ी फार्म, मटैहिया, मझौरा समेत कई गांवों के ग्रामीणों की खेतिहर भूमि रास्ता पार करने पर आती हैं। रास्ता बंद होने से उनको दो किलोमीटर की बजाय 20 किलोमीटर की दूरी तय करके अपने खेतों में जाना पड़ता है। इससे उनको दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक रास्ता नहीं खुलता है, तब तक ग्रामीण वोट नहीं डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed