फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   railway

Bareilly News: किला पुल के नीचे रेलवे के पिलर की मरम्मत करेगा पीडब्ल्यूडी

Tue, 24 Jan 2023 09:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
railway
किला पुल - किला पुल पर चल रहा मरम्मत कार्य । संवाद - फोटो : CITY
बरेली। किला पुल के नीचे रेलवे के पिलर की मरम्मत पीडब्ल्यूडी कराएगा। दोनों विभागों में इसको लेकर सहमति बन गई है, लेकिन पिलर की मरम्मत होने में समय लगेगा। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि विभागीय स्तर का काम निपटाने के बाद ही अन्य कार्य होंगे।
विज्ञापन

जर्जर हो चुके किला पुल की मरम्मत का कार्य पिछले कई दिनों से चल रहा है। इसमें कुछ बाधाएं भी आ रही हैं। इन्हीं में एक रेलवे की ओर से बनवाए गए पिलर भी हैं। रेलवे की ओर से इनकी मरम्मत के लिए अनुमति नहीं मिल पा रही थी। पीडब्ल्यूडी और रेलवे के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें उत्तर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने पीडब्ल्यूडी को पिलरों की मरम्मत करने की अनुमति दे दी है। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों के अनुसार रेलवे के पिलर काफी जर्जर स्थिति में हैं और उनकी मरम्मत जरूरी है। रेलवे के माध्यम से ही इनकी मरम्मत करवाने का नियम है, लेकिन पहले रेलवे के अधिकारी इसके लिए तैयार नहीं थे।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी से संबंधित कार्य निपटाने के बाद होगी पिलर की मरम्मत
रेलवे के पिलर की मरम्मत को लेकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने भी शर्त रखी है। विभाग से संबंधित काम समाप्त होने के बाद ही रेलवे के पिलर की मरम्मत होगी। इसके लिए सामग्री बचना भी जरूरी है। पिलर की मरम्मत रेलवे के निर्देशन में ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदली जा रही पुल की रेलिंग
सोमवार को किला पुल के नीचे माइक्रो कंक्रीटिंग का काम चल रहा था। इसके साथ ही ग्राउटिंग, ग्रीसिंग हो रही है, जिससे पुल को मजबूती दी जा सके। पुल की रेलिंग को रिप्लेस किया गया। एक्सपेंशन ज्वाइंट निकाले गए।

वर्जन
किला पुल के नीचे रेलवे के पिलर की मरम्मत का कार्य पीडब्ल्यूडी ही कराएगा। इसके लिए रेलवे की अनुमति मिल गई है। रेलवे का पिलर काफी जर्जर स्थिति में हैं। - नारायण सिंह, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed