{"_id":"5d9268b68ebc3e016f0b2ab8","slug":"railway-bareilly-news-bly378314179","type":"story","status":"publish","title_hn":"काठगोदाम नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस को वाया जंक्शन चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काठगोदाम नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस को वाया जंक्शन चलाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने काठगोदाम से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को वाया बरेली होते हुए चलाने की मांग की है। बैठक में इज्जतनगर स्टेशन पर विकास कार्यों की प्रशंसा की गई। मंडल से जुड़े सभी सांसदों और प्रतिनिधियों ने यात्री सुविधा के लिए सुझाव रखे।
इज्जतनगर रेल मंडल के डीआरएम सभागार में एनई रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने मंडल से जुडे़ संसदीय क्षेत्र के सांसद और प्रतिनिधियों से यात्री सुविधा के सुझाव मांगे। श्रम व रोजगार राज्य मंत्री संतोष गंगवार के प्रतिनिधि शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने आईवीआरआई समपार पर निर्माणाधीन रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने की मांग की। काठगोदाम मथुरा सेक्शन पर आगरा फोटो की तरह ट्रेन चलाने की मांग की। उन्होंने काठगोदाम से शताब्दी ट्रेन सायं के समय वाया बरेली रामपुर होेते हुए चलाने की मांग की। उन्होंने दिल्ली काठगोदाम से कन्याकुमारी रामेश्वरम के लिए ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रखा। आंवला के सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ने मकरंदपुर स्टेशन क्रासिंग प अंडर पास बनाने की मांग की।
फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत ने कासगंज फर्रुखाबाद के बीच वाया मैनपुरी इटावा के लिए एक जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेन, कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक ने लखनऊ कल्यानपुर मेमो ट्रेनों का मार्ग विस्तार कन्नौज तक करना, संसद सदस्य नैनीताल उधमसिंहनगर अजय भट्ट ने देहरादून काठगोदाम एक्सप्रेस और नैनी दून जनशताब्दी का संचालन का समय बदलने, मुरादाबाद के सांसद डॉ. एसटी हसन ने गांव रौशनपुर में स्थित रेलवे क्रासिंग को बंद करने से अंडर पास या ओवर ब्रिज बनाने की मांग की। शाहजहांपुर के सांसद अरुण कुमार सागर ने पीलीभीत शाहजहांपुर सेक्शन पर बने अंडरपास में पानी भरने की समस्या को उठाया। महाप्रबंधक राजीव सभी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।