फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   railway

कई स्थानों पर बिना ब्लॉक कराए कराए गए मेंटिनेंस के काम

Sat, 10 Aug 2019 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
railway
शाहजहांपुर। रेलवे ने शुक्रवार को ट्रैक, ओएचसी मेंटिनेंस और स्लीपर बदलने के लिए डाउन लाइन पर चार घंटे के मेगा ब्लॉक को ऐन मौके पर रद्द कर दिया। पहले ब्लॉक का समय 12:20 से 4:20 तक दिया गया। बाद में इसे 2:20 से 6:20 तक बढ़ा दिया गया। इसके बाद तय हुआ कि दो घंटे का ब्लॉक मिलेगा। यह 4:20 से 6:20 तक रहेगा। बाद में इसे भी रद्द कर दिया गया। हालांकि, रेलवे ने इस दौरान भी मेंटिनेंस के कई जरूरी कामों को निपटाया।
विज्ञापन

डाउन लाइन पर बृहस्पतिवार को मीरानपुर कटरा और बिलपुर के पास रेल पटरी चटक गई थी। इसके अलावा तिलहर में रेल क्रॉसिंग पर स्लीपर बदलने का काम होना था। इसके लिए रेलवे ने मंडल मुख्यालय से चार घंटे का मेगा ब्लॉक मांगा था। बृहस्पतिवार को मंडल मुख्यालय ने डाउन लाइन पर हापुड़ से आलमनगर तक मेगा ब्लॉक की टाइमिंग भी जारी कर दी। शुक्रवार को ब्लॉक के दौरान काम निपटाने के लिए रेलवे के गैंग रवाना हो गए। मीरानपुर कटरा, तिलहर, बिलपुर में कई मेंटिनेंस काम होने थे। ऐन मौके पर मंडल मुख्यालय ने फिलहाल ब्लॉक को रद्द कर दिया। ब्लॉक के दौरान दौरान 55045-46 सीतापुर पैसेंजर को रोजा तक और 14235-46 बरेली-बनारस एक्सप्रेस को लखनऊ तक चलाने की योजना थी। ब्लॉक रद्द होने के बाद इन ट्रेनों को तय दूरी तक चलाया गया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर। तिलहर में रेलवे के गेट नंबर 343 पर शुक्रवार को भी स्लीपर बदलने का काम किया गया। रेल ट्रैक मेंटिनेंस और स्लीपर बदलने के लिए इस रेल क्रॉसिंग को 11 अगस्त तक बंद किया गया है। एडीईएन रॉकी तुहर ने बताया कि शनिवार शाम तक काम पूरा कर रेल क्रॉसिंग को आम आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाउन लाइन पर शुक्रवार को मेगा ब्लॉक प्रस्तावित था। कई स्थानों पर मेंटिनेंस और स्लीपर बदलने के काम होने थे। मंडल मुख्यालय ने शुक्रवार को ब्लॉक रद्द कर दिया। फिलहाल ब्लॉक प्रस्तावित है। शुक्रवार को भी तिलहर, कटरा, रोजा में कई मेंटिनेंस के काम पूरे किए गए।
रॉकी तुहर, सहायक मंडलीय अभियंता, मुरादाबाद रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed