{"_id":"5d4888dd8ebc3e6caa3bbbda","slug":"railway-bareilly-news-bly371302647","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंक्शन पर छह घंटे चला बेटिकट यात्रियों का धरपकड़ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंक्शन पर छह घंटे चला बेटिकट यात्रियों का धरपकड़ अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली जंक्शन पर अचानक शुरू हुए धरपकड़ अभियान से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। चेकिंग स्टाफ ने प्लेटफार्म टिकट भी चेक किए। छह घंटे चले अभियान में डेढ़ दर्जन से अधिक ट्रेनों को चेक किया गया, जिसमें 225 यात्रियों से 90 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
मुरादाबाद डिवीजन की सीनियर डीसीएम के निर्देश पर सुबह छह बजे से जंक्शन पर बेटिकट यात्रियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान शुरू किया है। अचानक शुरू हुए अभियान से प्लेटफार्म पर अफरातफरी मच गई। चेकिंग स्टाफ ने पंजाब मेल, किसान एक्सप्रेस, राज्यरानी, अवध असम, सियालदह, हिमगिरि, अप में अवध असम एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस समेत डेढ़ दर्जन से अधिक ट्रेनों को चेक किया।
बरेली जंक्शन से 11.30 बजे चलने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस में भी यात्रियों को ट्रेन में बैठाने आए लोगों का प्लेटफार्म टिकट चेक किया गया। सबसे ज्यादा पेनाल्टी साधारण टिकट लेकर स्लीपर में यात्रा करने वाले यात्रियों से वसूली गई। छह घंटे तक चले अभियान में 225 यात्रियों से 90 हजार रुपये की वसूली की गई। चेकिंग अभियान में डीसीआईटी प्रवीण खन्ना, सीआईटी बीए खान, अरुण कुमार, विनोद सोनकर, राजीव यादव, गोपाल आदि टीटीई शामिल थे।