फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railway

कर्मचारियों को नोटिस देने पर भड़की नरमू

Sun, 04 Aug 2019 07:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 07:29 PM IST
विज्ञापन
Railway
बरेली। कमर्शियल अनुभाग के ओएस समेत 16 कर्मचारियों को नोटिस दिए जाने पर पूर्वोत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने डीआरएम आफिस में जमकर हंगामा करके घेराव किया। सीनियर डीसीएम के आफिस में एक घंटे तक चले हंगामे के बाद अनुभाग के अधिकारियों ने उन्हें नोटिस वापस लेने का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन

मां के अंतिम संस्कार में जाने पर कमर्शियल अनुभाग के ओएस (आफिस सुप्रिटेंडेंट) अजय शुक्ला समेत 16 कर्मचारियों को नोटिस दिए जाने पर पूर्वोत्तर रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) भड़क गई। यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष मुकेश सक्सेना, नारायण देवी, पीके दुबे, सीडी अवस्थी, रिया सिंह, कुलदीप कुमार, रोहित कुमार, मोहम्मद यूनुस, उलफत राम, यशपाल शर्मा, ओमप्रकाश, दीपक पाठक, विल्यिम रिचर्ड, सुरेंद्र सिंह मलिक, मनोज दीक्षित समेत सैकड़ों पदाधिकारी सीनियर डीसीएम (वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक) के चेंबर में पहुंच गए और नोटिस देने के विरोध में नारेबाजी करने लगे। एकाएक हुए हंगामे से डीआरएमआफिस में अफरातफरी मच गई। यूनियन के पदाधिकारी नोटिस वापस लेने की मांग कर रहे थे, इसके बिना वह आफिस से हटने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने बताया कि बातचीत के बाद मामला बिगड़ता देखकर अधिकारियों ने नोटिस को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए। वहीं आफिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि नरमू के पदाधिकारी अपनी बात कहने आए थे, हंगामा और घेराव की बात निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed