{"_id":"5d3cae268ebc3e6cfd1896aa","slug":"railway-bareilly-news-bly3702092115","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से गाजियाबाद सहारनपुर आज फिर मेगा ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ से गाजियाबाद सहारनपुर आज फिर मेगा ब्लॉक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रेलवे रविवार को एक बार फिर काकोरी से सहारनपुर और हापुड़ तक अप लाइन पर ब्लॉक लेगा। सभी सेक्शन में यह ब्लॉक अलग-अलग समय पर होगा ताकि ट्रेनों पर इसका ज्यादा असर न पड़े। इस दौरान जननायक डेढ़ घंटे और कुंभ एक्सप्रेस आधा घंटा देरी से जंक्शन पहुंचेगी। पिछले 15 दिनों में इन्हीं सेक्शनों में यह तीसरा मेगा ब्लॉक है।
रेलवे का इंजीनियरिंग अनुभाग पटरियों और ओएचई लाइन की साप्ताहिक मरम्मत के लिए छह घंटे का यह ब्लॉक लेगा। काकोरी से रोजा सुबह नौ से दोपहर 1.20 बजे, रोजा से मुरादाबाद दोपहर 11.15 से 3.30 बजे, मुरादाबाद से सहारनपुर सुबह 9.20 से 3.05 और मुरादाबाद से गाजियाबाद 12.50 से तीन बजे तक ब्लॉक रहेगा। रेलवे सूत्रों के मुताबिक लखनऊ से मुरादाबाद आने वाली ट्रेनों को ब्लॉक शुरू होने से पहले ही निकाल दिया जाएगा ताकि सिंगरौली टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-लालगढ़ गुवाहाटी और कोलकाता जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस ज्यादा लेट न हों। ब्लॉक के दौरान शाहजहांपुर सीतापुर पैसेंजर रोजा से डायवर्ट होगी। इससे पहले 12 और 14 जुलाई को भी अप लाइन पर काकोरी से सहारनपुर/गाजियाबाद तक मेगा ब्लॉक लिया जा चुका है।