{"_id":"6a8e083469a750ce3201259d","slug":"h1n1-alert-private-hospitals-asked-for-information-on-suspected-patients-bareilly-news-c-4-bly1015-953458-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, निजी अस्पतालों से मांगी गई संदिग्ध मरीजों की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, निजी अस्पतालों से मांगी गई संदिग्ध मरीजों की सूचना
Wed, 26 Aug 2026 02:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:55 AM IST
सार
स्वाइन फ्लू को लेकर बरेली में स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। सीएमओ ने निजी अस्पतालों को संदिग्ध मरीजों की सूचना विभाग को देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में एच1एन1 (स्वाइन फ्लू) के मरीज मिलने पर बरेली जिले में भी स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने निजी अस्पतालों और लैब संचालकों को एच1एन1 के संदिग्ध मरीज की सूचना विभाग को देने के निर्देश दिए हैं। लोगों को सावधानी बरतने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
जारी पत्र में कहा है कि किसी निजी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज या लैब में एच1एन1 के संदिग्ध मरीज इलाज के लिए पहुंचने पर संबंधित संस्थान को मरीज का नाम, आयु, पूरा पता, मोबाइल नंबर आदि विवरण आईडीएसपी यूनिट के ईमेल idspcmobly@gmail.com पर भेजना होगा। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश, बुखार, सिरदर्द और शरीर में दर्द जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
एडवाइजरी जारी
खुद से दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श को कहा गया है। बुखार, खांसी, छींक की स्थिति में भीड़भाड़ से दूर रहने को कहा है। जारी एडवाइजरी में संक्रमण से बचाव के लिए साबुन-पानी से हाथ धोने, खांसते, छींकते समय मुंह, नाक ढंकने, व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखने को कहा है। मास्क का इस्तेमाल, हाथों की स्वच्छता, घर व कार्यस्थल में वेंटिलेशन से संक्रमण की आशंका कम की जा सकती है।
विज्ञापन