फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   railing on satelite overbridge

सेटेलाइट पुल पर पहुंची क्रेन, रेलिंग रखना शुरू

Sun, 23 Aug 2020 09:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
railing on satelite overbridge
बरेली। सेेटेलाइट फ्लाईओवर का काम अब अंतिम चरण में है। शनिवार से क्रेन की मदद से रेलिंग ब्लॉक जोड़ने का काम शुरू हो गया है। एक सप्ताह में रेलिंग का काम पूरा हो जाएगा। अक्तूबर के पहले सप्ताह तक पुल बनकर तैयार हो जाने की उम्मीद है, लेकिन ट्रैफिक चालू हो पाना मुश्किल दिख रहा है।
विज्ञापन

सेतु निगम ने मार्च, 2019 में करीब 26 करोड़ की लागत से सेेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण शुरू कराया था। बाद में बिजली लाइन और पोल शिफ्ट करने के लिए अलग से एस्टीमेट भेजा गया। चौराहे के दोनों तरफ पुल लगभग बन चुका है, लेकिन चौराहे के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन को अब तक ऊंचा नहीं किया गया है। पॉवर कॉरपोरेशन को इस काम के लिए सेतु निगम को करीब 5.50 करोड़ रुपये देने हैं, लेकिन साल भर बाद भी शासन से इसकी मंजूरी नहीं मिल सकी है। अधिकारियों का कहना है कि पुल का काम तो अक्तूबर तक हरहाल में पूरा हो जाएगा, लेकिन पुल के ऊपर बिजली की लाइन कम से कम 10 मीटर ऊंची होनी चाहिए, जबकि अभी इसकी ऊंचाई सिर्फ साढ़े चार मीटर ही है। ऐसे में फ्लाईओवर बन भी गया तो भी ट्रैफिक चालू नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed