फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rail Coach Cafe: Tenders floated thrice, no firm came forward

रेल कोच कैफे : तीन बार निकले टेंडर, आगे नहीं आई कोई फर्म

Mon, 02 Dec 2024 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Rail Coach Cafe: Tenders floated thrice, no firm came forward
बरेली। जंक्शन पर रेल कोच कैफे व रेस्टोरेंट के लिए दो साल से प्रक्रिया चल रही है, पर अब तक कोई फर्म आगे नहीं आई है। इसके लिए तीन बार टेंडर भी निकाले जा चुके हैं, लेकिन प्रकिया आगे नहीं बढ़ पा रही।
विज्ञापन

जंक्शन पर रोजाना औसतन 190 ट्रेनों का ठहराव और 30-35 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। इज्जतनगर स्टेशन पर 18 महीने पहले दो कोच का रेल कोच कैफे और रेस्टोरेंट खोला गया था। यहां रोजाना काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इसमें पार्टियों का आयोजन भी होता है।
विज्ञापन

इज्जतनगर स्टेशन पर अच्छे परिणाम मिलने के बाद जंक्शन पर भी रेल कोच कैफे व रेस्टोरेंट खोलने की कवायद शुरू की गई थी, मगर निजी फर्म आगे ही नहीं आ रहीं। अब एक बार फिर कवायद की जा रही है। इसके लिए दूसरा उपयुक्त स्थान तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं प्रमुख कारण
जंक्शन के आसपास काफी संख्या में छोटे और बड़े होटलों के साथ रेस्टोरेंट भी हैं। रेहड़ी-पटरी वाले भी काफी संख्या में हैं। दूसरी ओर, इज्जतनगर स्टेशन के आसपास ऐसी व्यवस्था नहीं है। जंक्शन पर रेल कोच रेस्टोरेंट के लिए जो स्थान तय किया गया है, वह सर्कुलेटिंग एरिया में है। यहां ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का जमावड़ा रहता है।


जंक्शन पर रेल कोच कैफे खोलने के लिए मंडल स्तर पर प्रक्रिया चल रही है। इसके संचालन का काम निजी फर्म को दिया जाना है। अनुबंध पर निजी फर्म मिलने के बाद आवंटन कर दिया जाएगा। - आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed