फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rail block on the Gorakhpur-Gonda section lifted; operations of 15 trains normalized.

Bareilly News: गोरखपुर-गोंडा रेलखंड में ब्लॉक खत्म, 15 ट्रेनों का संचालन सामान्य

Mon, 28 Sep 2026 02:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 28 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Rail block on the Gorakhpur-Gonda section lifted; operations of 15 trains normalized.
बरेली। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड में चल रहा ब्लॉक खत्म होने के साथ बरेली होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की 15 ट्रेनों का संचालन सामान्य हो गया है। सोमवार से यह गाड़ियां अपने निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव लेंगी। ब्लॉक के कारण इन ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्ग से किया जा रहा था।
विज्ञापन

लंबी दूरी की 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 02563-64 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी, 02569-70 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी, 12556 बठिंडा-गोरखपुर एक्सप्रेस बदले हुए मार्ग से चलाई जा रही थी। 15909 डिब्रुगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस, 15273 रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस, 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस, 04014 आनंद विहार-लौकहा बाजार विशेष गाड़ी, 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार विशेष गाड़ी, 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलाई जा रही थीं।
विज्ञापन

इन गाड़ियों का ठहराव जरवल रोड, गोंडा, मनकापुर, बभनान, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी, भाटपार रानी, मैरवा और सीवान स्टेशनों पर नहीं हो रहा था। इसके अलावा 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस 90 मिनट देरी से चलाई जा रही थी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनों का संचालन सामान्य हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed