{"_id":"68000bf7ae655e414200575b","slug":"raids-on-quota-shops-flaws-found-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-104324-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कोटे की दुकान पर छापा, मिलीं खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कोटे की दुकान पर छापा, मिलीं खामियां
विज्ञापन
नवाबगंज। राशन में घटतौली और उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करने की शिकायत पर पूर्ति अधिकारी टीम के साथ राशन की दुकान पर पहुंचे। जांच के दौरान यहां अनियमितताएं मिली हैं। मामले की रिपोर्ट बनाकर पूर्ति अधिकारी ने आला अधिकारियों को दी है।
विकासखंड में करूआ साहिबगंज में इकरार अहमद कोटेदार है। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार उपभोक्ताओं की राशन में घटतौली करता है, जब ग्रामीण विरोध करते हैं, तो उनके साथ अभद्र व्यवहार करता है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय को शिकायती पत्र दिया था।
बृहस्पतिवार को एसडीएम के आदेश पर एआरओ व पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार भटनागर मौके पर पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही कोटेदार दुकान बंद कर भाग गया। अधिकारियों ने मशीन से स्टॉक का मिलान किया। पूर्ति निरीक्षक ने ग्रामीणों के बयान दर्ज किए हैं। इस मामले में कोटेदार का आरोप है कि अधिकारी और कर्मचारी बेवजह उनका उत्पीड़न कर रहे हैं।
विज्ञापन
टीम ने मौके से 11 क्विंटल मिले बाजरा को वापस मंगा लिया है। पूर्ति निरीक्षक ने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद