फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Raid to stop black marketing of urea, license of a society revoked

यूरिया की कालाबाजारी रोकने को छापे, एक सोसाइटी का लाइसेंस निरस्त

Fri, 21 Aug 2020 07:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Raid to stop black marketing of urea, license of a society revoked
बरेली। यूरिया की कालाबाजारी रोकने के लिए तहसीलों में खाद की दुकानों पर प्रशासन और कृषि विभाग की संयुक्त छापामार कार्रवाई लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रही। गुरुवार को टीमों ने खाद की 81 दुकानों पर छापे मारकर यूरिया बिक्री का रिकार्ड चेक किया। दमखोदा की एक सहकारी समिति के स्टॉक रजिस्टर में गड़बड़ी मिलने पर उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। एक दिन पहले भी प्रशासन और कृषि विभाग की संयुक्त टीमों ने जिले में यूरिया की दुकानों पर छापामारी की थी।
विज्ञापन

जिले में यूरिया की लक्ष्य से कहीं ज्यादा सप्लाई होने के बावजूद किसानों को दुकानों और सोसाइटी पर यूरिया के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। डीएम नितीश कुमार ने इसके लिए कृषि विभाग को तहसील स्तर पर एसडीएम के नेतृत्व में चेकिंग अभियान शुरू करने के निर्देेश दिए थे। जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि गुरुवार को 81 दुकानों पर छापे पड़े। इसमें नवाबगंज में दो, बरखेड़ा में 19, आंवला में 18, मीरगंज में 10, बरेली में 14 और फरीदपुर तहसील में सात दुकानों पर छापे डाले गए। इसमें से 11 दुकानों पर खाद के नमूने लिए गए हैं। कृषि अधिकारी ने बताया कि उन्होंने दमखोदा ब्लॉक में औद्योगिक उत्पादन एंव विपणन सहकारी समिति बकैनिया स्वाले में पहुंचकर खाद का स्टॉक रजिस्टर चेक किया। उसमें तमाम गड़बड़ियां मिलीं। इसलिए समिति के खाद लाइसेंस को निरस्त करते हुए खाद की आपूर्ति पर रोक लगा दी गई है। इससे पहले बुधवार को भी जिलेभर में करीब 55 खाद की दुकानों पर जांच करते हुए 21 जगहों से नमूनें इकट्ठा किए गए थे। दो सोसाइटी को नोटिस और आंवला में एक सोसाइटी को सील कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed