फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Raid on adulterated rasgulla factory, owner ran away by jumping over the wall

Bareilly News: मिलावटी रसगुल्ला फैक्टरी पर छापा, दीवार फांद कर भागा मालिक

Sat, 07 Jun 2025 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Raid on adulterated rasgulla factory, owner ran away by jumping over the wall
गुलड़िया। सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम गुरुगांव में मिलावटी रसगुल्ला फैक्टरी पर पुलिस ने शुक्रवार शाम को छापा मारा है। पुलिस को देखते ही फैक्टरी मालिक और कर्मचारी दीवार खुद कर भाग गए। यहां मौके से दो क्विंटल से अधिक छेने व रसगुल्ला बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। एसडीएम के निर्देश पर पहुंचे फूड इंस्पेक्टर ने सैंपल भरकर जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में मिलावटी रसगुल्ला, पनीर व अन्य खाद्य पदार्थ बनाने का धंधा पांच साल से चल रहा है। इस मामले की उच्च अधिकारियों से शिकायत हुई थी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर सिरौली थाना प्रभारी राम रतन सिंह ने गुरुगांव स्थित मिलावटी रसगुल्ला फैक्टरी पर छापा मार दिया। बताते हैं कि पुलिस की गाड़ी देख मालिक और वहां काम कर रहे कर्मचारी भाग गए। मौके से दो क्विंटल छेने बरामद किए गए हैं। इधर, थाना प्रभारी सिरौली राम रतन सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर छापा मारा गया तो मालिक समेत सभी कर्मचारी भाग गए। संवाद
विज्ञापन

--

80 रुपये प्रति किलो बेचे जा रहे थे रसगुल्ले
बताया जा रहा है कि यहां सफेद मिलावटी रसगुल्ले को तैयार कर 80 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेची जाती थी। इन रसगुल्लों की आपूर्ति शाहाबाद, सिरौली, मीरगंज, अलीगंज, राजपुर कला, गुलड़िया, रामनगर हरदासपुर आदि स्थानों पर की जाती थी, जहां दुकानदार इन रसगुल्लों को 250-300 रुपये प्रति किलो बेच रहे थे। इसके अलावा इन रसगुल्लों को शादी के आयोजनों में खपाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
रसगुल्ले के नमूने भरे गए हैं। इस मामले में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
- नहने राम, एसडीएम
--
मिलावटी खाद्य पदार्थ से जानलेवा रोग की आशंका

जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राहुल बाजपेई के मुताबिक रसगुल्ला हो या कोई भी मिलावटी खाद्य पदार्थ, इसमें सिंथेटिक दूध, स्टार्च, सैकरीन, सिंथेटिक स्वीटनर आदि रसायन मिलाए जाते हैं। सेवन से किडनी स्टोन, किडनी फेलियर, मेटाबॉलिज्म प्रभावित होने से फैटी लिवर, कैंसर की आशंका रहती है। इम्यून सिस्टम भी कमजोर होता है। शरीर पर चकत्ते, खुजली, सूजन, सांस लेने में दिक्कत शुरुआती लक्षण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed