फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Raid in travel agent's office, suspicious documents recovered

Bareilly News: ट्रैवल एजेंट के दफ्तर में छापा, संदिग्ध दस्तावेज बरामद

Thu, 25 Jul 2024 06:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
Raid in travel agent's office, suspicious documents recovered
बरेली। आर्मी इंटेलिजेंस की सूचना पर पुलिस टीम ने कागजातों में हेरफेर कर वीजा दिलाने वाले ट्रैवल एजेंट शाहनवाज उर्फ ईशान को हिरासत में ले लिया। उसके गैर पंजीकृत दफ्तर से संदिग्ध दस्तावेज मिले। हालांकि, जांच में पासपोर्ट वैध मिले हैं। महिला की ओर से उसके खिलाफ उमराह कराने के नाम पर ठगी का आरोप लगाकर तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने टीम के साथ पटेल चौक के पास स्थित एसएस साबरी सर्विस के दफ्तर में छापा मारा। टीम ने यहां से 31 पासपोर्ट व आधार कार्ड समेत कई दस्तावेज बरामद किए। टीम ट्रैवल एजेंट शाहनवाज को कोतवाली ले आई। टीम ने पासपोर्ट अधिकारी व प्रशासन के अधिकारियों को सूचना दी। प्रारंभिक जांच में पता लगा कि दो पासपोर्ट पुराने व 29 नए हैं। जांच में सभी पासपोर्ट वैध पाए गए।
विज्ञापन

हालांकि, पुलिस इस बिंदु पर जांच चल रही है कि इन पासपोर्ट को बनाने में जिन प्रमाणपत्रों का उपयोग किया गया है, उनमें हेरफेर तो नहीं की गई है। पुलिस की जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि पासपोर्ट बनवाने के लिए खोले गए दफ्तर का साबरी के पास कोई लाइसेंस नहीं था। उसके पास विदेश भेजने या पासपोर्ट बनाने की अनुमति भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमराह के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप
कैंट के ठिरिया निजावत खां निवासी नाजमा खातून की ओर से सीओ प्रथम को तहरीर दी गई। इसमें बताया गया कि किसी परिचित के जरिये वह शाहनवाज से मिली थीं और अपने कई परिचितों का उमराह के लिए वीजा बनवाने की बात कही थी। आरोप है कि शाहनवाज ने करीब 15 लाख रुपये की ठगी कर ली और उन लोगों का काम भी नहीं हो सका। पुलिस ने इन आरोपों के बाबत शाहनवाज से पूछताछ की तो उसने खुद को निर्दोष बताया। कहा कि एक व्यक्ति का वीजा नहीं बन पाने पर रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। उसने कोई ठगी नहीं की है। ब्यूरो

----
आरोपी शाहनवाज बिना लाइसेंस के दफ्तर खोलकर वीजा और पासपोर्ट बनवाने का काम कर रहा था। उसके पास मिले सभी पासपोर्ट जांच में वैध मिले हैं पर उन्हें बनाने में इस्तेमाल किए गए अन्य प्रमाणपत्रों की सत्यता पर संदेह है। महिला ने उस पर गंभीर आरोप लगाकर शिकायत की थी। आरोप व अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। - पंकज श्रीवास्तव, सीओ प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed