फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Raid in formaldehyde factories to find clues of Aligarh liquor scandal

अलीगढ़ शराब कांड के सुराग तलाशने के लिए फार्मेल्डिहाइड फैक्टरियों में मारे छापे

Wed, 02 Jun 2021 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Raid in formaldehyde factories to find clues of Aligarh liquor scandal
जांच करने पहुंची टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

अलीगढ़ के लिए बरेली से मिथाइल अल्कोहल की सप्लाई का मामला
विज्ञापन

आबकारी विभाग की टीम ने जांचा स्टॉक, आपूर्ति और उपयोग

बरेली। अलीगढ़ के जहरीली शराब कांड के सुराग तलाशने के लिए मंगलवार को आबकारी विभाग की टीम ने सीबीगंज और फरीदपुर की फार्मेल्डिहाइड व सैनिटाइजर बनाने वाली फैक्टरियों में छापा मारा। इस दौरान यहां पर मिथाइल अल्कोहल की आपूर्ति, स्टॉक और उपभोग की जांच की गई, लेकिन कहीं कोई गड़बड़ी नहीं मिली।
अलीगढ़ में जहरीली शराब से कई मौतों के बाद पुलिस ने स्याही-सैनिटाइजर फैक्टरी के संचालक विजेंद्र कपूर को गिरफ्तार किया था। उसकी फैक्टरी से 6000 लीटर मिथाइल-इथाइल अल्कोहल जब्त किया गया था। पुलिस पूछताछ में विजेंद्र ने यह माल बरेली से आने की बात कही थी। अलीगढ़ शराब कांड से बरेली का नाम जुड़ने के बाद सक्रिय हुए आबकारी विभाग ने यहां मिथाइल अल्कोहल का हिसाब-किताब जांचना शुरू कर दिया है। मंगलवार को इंस्पेक्टर विजय यादव के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने फरीदपुर के नवादा वन स्थित भगवती इंडस्ट्रीज और सीबीगंज में मंगलम इंडस्ट्रीज पर छापा मारा। इन दोनों फैक्टरियों में मिथाइल अल्कोहल से फार्मेल्डिहाइड बनाने का काम होता है। जांच टीम ने फैक्टरियों में मिथाइल अल्कोहल का स्टॉक जांचने के साथ ही उसकी आपूर्ति और उपभोग की भी जानकारी ली। इसके अलावा चोरी की आशंका को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की। मगर टीम को सब कुछ दुरुस्त मिला।
विज्ञापन

सैनिटाइजर फैक्टरियों में भी जांच की

आबकारी विभाग की टीम ने सीबीगंज में सुपीरियर और फरीदपुर में रवि इंडस्ट्रीज में भी औचक निरीक्षण किया। इन दोनों फैक्टरियों में सैनिटाइजर बनाने का काम होता है। यहां भी टीम को सब ठीक मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed