{"_id":"57e820f74f1c1bf90a57418c","slug":"rahul-gandhi-s-security-framework","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी की सुरक्षा का खाका तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी की सुरक्षा का खाका तैयार
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Mon, 26 Sep 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
िननिपरीक्ष्ाण्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी की रोड शो के दौरान चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था होगी। इसका खाका तैयार कर लिया गया है। उनकी सुरक्षा के लिए रेंज के 11 जिलों का पुलिस बल बुलाया गया है।
राहुल गांधी की सुरक्षा में तीन सीओ, आठ थाना प्रभारी, 40 दरोगा और 10 महिला दरोगा रहेंगे। इनके अलावा तीन सौ कांस्टेबल, 30 महिला कांस्टेबल और दो कंपनी पीएसी के जवान रहेंगे। रोड शो के रास्ते में घरों की छतों पर भी पुलिस वाले रहेंगे। कई महिला और पुरुष पुलिस कर्मी सादा कपड़ों में रहेंगे, जो खुफिया निगहबानी करेंगे। रोड शो के रास्ते वाले संबंधित थानों में अतिरिक्त पुलिस बल भी रहेगा।
रोड शो का रूट
रुहेलखंड यूनिवर्सिटी गेस्ट हाउस से चलकर धोपेश्वरनाथ मंदिर जाएंगे। वहां चौकी चौराहे पर पंडित जवाहर लाल नेहरू, वहीं गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। वहां से रवाना होकर अयूब खां चौराहे पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाएंगे। फिर कोतवाली के सामने जाकर अंबेडकर पार्क में बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। वहां से सिटी सब्जी मंडी होते हुए आला हजरत दरगाह जाकर चादरपोशी करेंगे। इसके बाद आजाद इंटर कॉलेज जाएंगे। यहां से रोड शो शुरू होगा। रोड शो साहु गोपीनाथ इंटर कॉलेज, मठ तिराहा, आलमगीरीगंज, कुतुबखाना, बड़ा बाजार, किला होते हुए स्वाले नगर जाकर सभा करेंगे। वहां से सीबीगंज, परसाखेड़ा होते हुए देहात में निकल जाएंगे।
विज्ञापन
रोड शो के दौरान व्यापक सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। सुरक्षा प्लान तैयार कर लिया गया है। इस दौरान कहीं कोई दिक्कत नहीं आएगी। - समीर सौरभ, एसपी सिटी
कांग्रेस की बैठक आज
महानगर कांग्रेस की आवश्यक बैठक आज दोपहर 12 बजे आलमगिरी गंज स्थित बसुंधरा होटल में होगी। महानगर अध्यक्ष असलम चौधरी ने बताया कि इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बरेली आगमन की तैयारियों को अंतिम रुप प्रदान किया जाएगा।