फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Radha first in under-13 100m and 200m race

Bareilly News: अंडर-13 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ में राधा प्रथम

Mon, 09 Mar 2026 03:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 09 Mar 2026 03:31 AM IST
विज्ञापन
Radha first in under-13 100m and 200m race
बरेली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में अस्मिता महिला एथलेटिक्स लीग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की पहल अस्मिता के अंतर्गत किया गया। इस दौरान अंडर-13 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ में राधा अव्वल रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता माय भारत और भारतीय खेल प्राधिकरण के संयुक्त समन्वय से खेलो इंडिया योजना के स्पोर्ट्स फॉर विमेन के तहत संपन्न हुई। अंडर-13 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ में अनन्या बिष्ट दूसरे और अवंतिका यादव तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-18 वर्ग में रिद्धि पहले स्थान पर रहीं, वंशिका दूसरे और सुहानी तीसरे स्थान पर रहीं। 18 वर्ष से अधिक वर्ग में अनुष्का पहले स्थान पर रहीं, अंजली मौर्य दूसरे और कोमल तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में अंडर-13 वर्ग में राधा ने फिर से पहला स्थान हासिल करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अंडर-18 वर्ग में रिदम शर्मा, 18 वर्ष से अधिक वर्ग में अनुष्का पहले स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में अंडर-13 वर्ग में राधा पहले, अनन्या दूसरे और परी वर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-18 वर्ग में रिदम शर्मा, 18 वर्ष से अधिक वर्ग में अंजली सिंह पहले स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के अंत में टग ऑफ वॉर (रस्साकशी) प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें नारी शक्ति टीम पहले, स्टेडियम टीम दूसरे और एनसीसी टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे पहले मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख स्नेहलता गंगवार, मेरा युवा भारत की उपनिदेशक पुष्पा सिंह, आरएसओ चंचल मिश्रा, अनीता नागर, अर्चना राजपूत उपस्थित रहीं। संचालन अनुज शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए, जबकि विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed