फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Qutubkhana flyover may be announced after panchayat elections

पंचायत चुनाव बाद हो सकता है कुतुबखाना फ्लाईओवर का एलान!

Fri, 26 Mar 2021 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Qutubkhana flyover may be announced after panchayat elections
कुतुबखाना की ओर जाने वाले रास्ते पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मंडलायुक्त ने कहा फ्लाईओवर बनने से लोगों को मिलेगी जाम से राहत

विज्ञापन
बरेली। कुतुबखाना फ्लाईओवर को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगने की संभावना प्रबल हो गई है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद कुतुबखाना फ्लाईओवर बनने का एलान हो सकता है। मंडलायुक्त आर रमेश कुमार ने कहा कि कुछ लोगों को परेशानी हो सकती है मगर फ्लाईओवर बनने के बाद लोगों को जाम से निजात मिल जाएगी।

कुतुबखाना चौराहे पर अर्से से लोग जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने फ्लाईओवर बनवाने का सुझाव दिया था। जिस पर तत्कालीन मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद ने स्मार्ट सिटी योजना से फ्लाईओवर बनवाने के लिए पैमाइश कराकर स्टीमेट तैयार करा दिया था मगर स्थानीय व्यापारी फ्लाईओवर का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि फ्लाईओवर बनने से उनका कारोबार प्रभावित हो जाएगा। धरना-प्रदर्शन के बीच अंडरपास बनाने का प्रस्ताव भी आया लेकिन तकनीकी कारणों से इस पर विराम लग गया है। बातचीत में मंडलायुक्त ने कहा कि बगैर फ्लाईओवर के कुतुबखाना पर जाम की समस्या नहीं सुलझ सकती है। उन्होंने कुछ साल पहले खुद भी कुतुबखाना चौराहे पर लगने वाले जाम को देखा है। अब तो वाहनों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। यदि इस पर ध्यान न दिया गया तो आगे स्थित और खराब होगी। उन्होंने कहा कि जाम लगने से कारोबार प्रभावित होता है। यदि फ्लाईओवर बन जाएगा तो उसका लाभ वहां के व्यापारियों को भी होगा। संभावना जताई जा रही है कि पंचायत चुनाव बाद इसकी घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed