{"_id":"64b44cbbfeb1044ee80d1dba","slug":"qutubkhana-bridge-got-budget-now-labor-will-increase-construction-will-speed-up-bareilly-news-c-4-bly1036-207137-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुतुबखाना पुल: बजट मिला, अब बढ़ेंगे मजदूर, तेज होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुतुबखाना पुल: बजट मिला, अब बढ़ेंगे मजदूर, तेज होगा निर्माण
विज्ञापन
बरेली। कुतुबखाना पुल के निर्माण के लिए तीन महीने से बजट का इंतजार हो रहा था। अब बजट आ गया है। इससे कार्य को रफ्तार मिलेगी। मजदूरों की संख्या बढ़ाने के अलावा सर्विस लेन का काम दोनों ओर एक साथ कराने की तैयारी की गई है।
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कोतवाली से कोहाड़ापीर तक 1307 मीटर लंबे पुल का निर्माण सेतु निगम की देखरेख में निजी फर्म करा रही है। बजट के अभाव में अप्रैल, मई और जून का भुगतान फर्म को नहीं मिला। इस कारण फर्म ने मजदूरों की संख्या घटा दी। काम की रफ्तार सुस्त गई थी। अब शनिवार को स्मार्ट सिटी लिमिटेड को केंद्र सरकार से बजट मिल गया है। फर्म को भी जल्दी ही भुगतान मिल जाएगा।
कार्य 31 अक्तूबर तक पूरा किया जाना है। काम की रफ्तार सुस्त होने पर सांसद संतोष गंगवार और महापौर उमेश गौतम ने इसका संज्ञान लिया है। महापौर ने स्मार्ट सिटी की सीईओ को निर्माण समय से पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। स्मार्ट सिटी के सहायक अभियंता रोहित कुमार ने बताया कि दोनों ओर सर्विस लेन एक साथ बनाई जाएगी। कार्यदायी संस्था को मजदूरों की संख्या बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं।