{"_id":"6563aa0a8957d3430a0db4b7","slug":"qutub-khana-bridge-construction-will-take-place-even-at-night-there-will-be-problems-in-traffic-throughout-the-month-bareilly-news-c-4-bly1036-294228-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुतुबखाना पुल: रात में भी होगा निर्माण, आवागमन में महीने भर रहेगी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुतुबखाना पुल: रात में भी होगा निर्माण, आवागमन में महीने भर रहेगी दिक्कत
विज्ञापन
बरेली। कुतुबखाना पुल का काम समय से पूरा कराने के लिए अब रात में भी निर्माण कराया जाएगा। घंटाघर से कुतुबखाना चौराहे के बीच महीनेभर आवागमन में दिक्कत रहेगी। घंटाघर से कोहाड़ापीर की ओर तीन पिलर का निर्माण होना है। खोदाई के समय दिक्कत न हो, इसके लिए कुतुबखाना चौराहे पर ब्लॉक लेकर तेजी से कार्य कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था मंटेना इंफ्रासोल के प्रोजेक्ट मैनेजर मयंक कुलश्रेष्ठ ने बताया कि कोतवाली से घंटाघर चौराहे तक पुल का निर्माण हो चुका है। अब घंटाघर से कुतुबखाना चौराहे के बीच पिलर के लिए खोदाई की जा रही है। बैरिकेडिंग कर चौराहे के आसपास यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया है। सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, जो आने-जाने की कोशिश कर रहे लोगों को रोकते हैं।
चौराहे पर बैरिकेडिंग होने के कारण चौपुला और राजेंद्रनगर से आने वाले लोगों को आर्य समाज, खोवा मंडी, बांस मंडी समेत कई तंग गलियों से गुजरकर कुतुबखाना और कोहाड़ापीर तक पहुंचना पड़ रहा है। खोदाई की वजह से राहगीर और कुतुबखाना बाजार के दुकानदारों को तीन दिन से परेशानी हो रही है। घंटाघर चौराहे से चौपुला चौराहा और कोहाड़ापीर की तरफ बैरिकेडिंग होने से उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है। पिलर बनने का काम एक महीने में पूरा करने की बात कही जा रही है, लेकिन अभी तक तिथि स्पष्ट नहीं की गई है।