फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Queue of patients in OPD, disabled people kept waiting for doctor in the camp

Bareilly News: ओपीडी में मरीजों की कतार, शिविर में दिव्यांग करते रहे डॉक्टर का इंतजार

Tue, 05 Dec 2023 06:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 05 Dec 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Queue of patients in OPD, disabled people kept waiting for doctor in the camp
बरेली। सर्द-गर्म के बाद रिमझिम से अस्पताल में मरीजों की कतार बढ़ रही है। सोमवार को ओपीडी में करीब 15 सौ मरीज इलाज के लिए पहुंचे। करीब पांच सौ से ज्यादा मरीज वायरल रोगों की चपेट में रहे। उधर, शिविर में दिव्यांग डॉक्टर का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की कतार लग गई। पर्चा बनवाने के लिए कतार में धक्कामुक्की होने लगी। दोपहर डेढ़ बजे तक काउंटर पर 1,262 नए पर्चे बने। जबकि करीब तीन सौ लोग पुराना पर्चा लेकर इलाज के लिए पहुंचे थे। फिजिशियन डॉ. अकीक के मुताबिक बदलते मौसम में जरा सी लापरवाही से लोग वायरल बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। दवा के साथ बचाव का सुझाव दे रहे हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर दिव्यांग शिविर में सत्यापन, नवीनीकरण और प्रमाणपत्र बनवाने के लिए कतार लगी रही। बीते सोमवार कार्तिक पूर्णिमा स्नान के अवकाश के चलते अबकी बार पूर्व पंजीकृत दिव्यांग भी पहुंचे थे। करीब 80 से ज्यादा दिव्यांग पहुंचने से बैठने की जगह भी कम पड़ गई। इधर, ओपीडी में व्यस्त होने के चलते ऑर्थोपेडिक डॉक्टर दोपहर करीब 12 बजे के बाद पहुंचे। 56 लोगों की जांच हुई। शेष को अगली तिथि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधे दिन की रही ओपीडी, जांच भी प्रभावित
महिला अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डाॅ. यशवंत सिंह के निधन की सूचना पर पैथोलॉजी में जांच सुबह से ही प्रभावित रहीं। हालांकि, गंभीर मरीजों को देखकर जांच के लिए सैंपल लिए गए। शोकसभा के बाद लैब स्टाफ अंतिम संस्कार में शामिल होने हल्द्वानी रवाना हो गया। सीएमएस डॉ. त्रिभुवन प्रसाद ने दोपहर 12 बजे तक ओपीडी संचालन के निर्देश दिए। इसके चलते कई मरीज बगैर इलाज ही वापस लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed