फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Question on every tongue, accused hanging in embarrassment or fear

Bareilly News: हर जुबां पर सवाल, शर्मिंदगी या फिर डर में फंदे पर लटका आरोपी

Sat, 07 Oct 2023 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 07 Oct 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Question on every tongue, accused hanging in embarrassment or fear
फरीदपुर। मासूम से दुष्कर्म के आरोपी बुजुर्ग शेर मोहम्मद की मौत पर मचाया जा रहा हत्या का शोर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग (फंदे पर लटकने की स्थिति) की पुष्टि के बाद थम गया। हालांकि, लोग इस बात को लेकर जरूर कयास लगाते दिखे कि आरोपी ने मौत कार्रवाई के डर की वजह से चुनी या शर्मिंदगी ने ऐसा कराया।
विज्ञापन

भूड़ वाली मजार के शहतूत के पेड़ पर गमछे से लटके दुष्कर्म के आरोपी शेर मोहम्मद का शव देखकर भीड़ लग गई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग ने आरोप खारिज कर दिया। कुछ लोग चर्चा कर रहे थे कि शेर मोहम्मद ने शर्म की वजह से ऐसा कर लिया। कुछ लोग शेर मोहम्मद के अतीत पर सवाल उठा रहे थे तो कुछ लोगों का कहना था कि उस पर गलत आरोप लगाने से उसने ऐसा किया। शेर मोहम्मद के चार बेटे और दो बेटियां हैं, सभी की शादी हो चुकी है। उसकी पत्नी की छह वर्ष पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


00
फरीदपुर पहुंचीं सीओ आंवला, रुपये लेने का आरोप फर्जी बताया

- पांच साल की मासूम से दुष्कर्म की रिपोर्ट लगाने वाली उसकी मां ने महिला हेल्प डेस्क पर बैठी सिपाही पर रिपोर्ट लिखने के बदले 200 रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। एसएसपी के आदेश पर फरीदपुर आकर सीओ आंवला दीपशिखा ने इसकी जांच की। उन्होंने उस जगह का मुआयना किया जहां दुष्कर्म के आरोपी का शव लटका मिला था। फिर आरोप लगाने वाली महिला से भी बात की। सीओ ने बताया कि महिला सिपाही पर लगे आरोप झूठ पाए गए। महिला ने बताया कि उसने ऐसा कोई आरोप नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed