फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Quarantine youth found wandering outside the house in Faridpur, photo viral

फरीदपुर में क्वारंटीन युवक घर के बाहर घूमता मिला, फोटो वायरल

Fri, 17 Apr 2020 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Quarantine youth found wandering outside the house in Faridpur, photo viral
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

पुलिस ने मोहल्ले में किसी के आने जाने पर लगाई रोक, परिवार को दी हिदायत

विज्ञापन
फरीदपुर। बुलंदशहर से आए पांच परिवार को बुधवार को घर में क्वारंटीन किया गया तो एक युवक गुरुवार को बाहर घूमता मिला। इस दौरान एक युवक ने उसकी तस्वीर खींच कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। साथ ही सूचना पुलिस को दे दी। इसके बाद मोहल्ले में पहुंची पुलिस ने सख्ती कर दी। सभी के आने जाने पर पाबंदी भी लगा दी। युवक के परिवार के घर जाकर सख्त हिदायत भी दी।
फरीदपुर में बुलंदशहर से आए पांच परिवारों को बुधवार को घर में क्वारंटीन किया गया। इसमें मठिया गली निवासी युवक व उसके परिवार को क्वारंटीन किया गया है। गुरुवार सुबह युवक किसी काम से बाहर निकल गया। उसके मुंह पर मास्क लगा हुआ था। मोहल्ले वालों ने युवक को घूमते देखा तो उसकी तस्वीर खींच ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। साथ ही सूचना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को दे दी। इसके बाद पुलिस पहुंची तो मोहल्ले में सख्ती कर दी। किसी के आने जाने पर पाबंदी लगा दी। बाद में पुलिस ने पांचों क्वारंटीन परिवार के मोहल्ले में सख्ती कर दी।
विज्ञापन

घारमपुर में अहमदाबाद से आए मजदूर परिवार को किया क्वारंटीन
फरीदपुर। 10 दिन पहले अहमदाबाद से आए एक मजदूर परिवार के सात लोगों को घर में क्वारंटीन किया गया। फरीदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. वासित अली ने बताया कि घारमपुर का परिवार अहमदाबाद में मजदूरी करता है। दस दिन पहले आकर चुपचाप घर में रहने लगे। गुरुवार को ग्रामीणों ने जानकारी दी तो उनके घर जाकर सभी को क्वारंटीन किया गया। कुछ लोगों में कोरोना के लक्षण भी लग रहे हैं। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संदिग्ध महिला को जिला अस्पताल भेजा
आंवला। मोहल्ला महाराजपुर की एक कोरोना संदिग्ध महिला को सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है। महिला को सर्दी, खांसी और बुखार होने पर परिवार वाले सीएचसी ले गए थे। सीएचसी प्रभारी ने संदिग्ध देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed