बरेली में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म: झोलाछाप ने टॉफी देने के बहाने दुकान में बुलाकर की दरिंदगी, गिरफ्तार
बरेली के भुता से पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। झोलाछाप ने टॉफी देने के बहाने दुकान में बुलाकर मासूम से दरिंदगी की। परिजनों ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया।
विस्तार
बरेली के भुता कस्बा क्षेत्र में एक झोलाछाप ने गली में खेल रही पांच साल की बच्ची को टॉफी देने के बहाने दुकान के अंदर बुलाकर उससे दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों व लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया है।
भुता कस्बा में आरोपी हाकिम निवासी ग्राम मल्लपुर करीब दो साल से यहां दुकान चला रहा है। आरोप है कि उसने बृहस्पतिवार दोपहर करीब 3:30 बजे गली में खेल रही एक पांच वर्षीय बच्ची को टॉफी देने के बहाने अपनी दुकान के अंदर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। रोने और चीखने की आवाज सुनकर परिजन वहां पहुंचे तो बच्ची को देख उनके होश उड़ गए।
ये भी पढ़ें- UP News: भड़काऊ कपड़े... अश्लील इशारे, इस गैंग से रहें सावधान, रात में राह चलते लोगों को बनाता है निशाना
परिजनों को देख आरोपी भागने लगा, लेकिन उन्होंने ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पीड़ित बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। भुता थाने के प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
भोजापुरा में बच्ची को अगवा करने वाला गिरफ्तार
भोजीपुरा क्षेत्र में शादी समारोह से नौ वर्षीय बच्ची को अगवा करने वाले आरोपी अमित सिंह को पुलिस ने गौंटिया से घुर जाने वाले रोड से गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को रामपुर से दो दिन पूर्व ही बरामद कर लिया था। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ शीशगढ़ में दुष्कर्म और रामपुर के थाना विलासपुर में बच्ची को अगवा छेड़खानी व पॉक्सो के तहत मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बच्ची को कुरकुरे और चॉकलेट देकर भरोसे में लिया। इसके बाद वह बच्ची साथ ले गया था। उसे रामपुर और पीलीभीत में भी ले गया था। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी अमित सिंह को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।