{"_id":"6752ad238e6bf4734c0ad6c5","slug":"pyre-found-burning-outside-the-village-in-the-early-hours-in-bareilly-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गांव के बाहर तड़के जलती मिली चिता, इलाके में ऑनर किलिंग की चर्चा, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गांव के बाहर तड़के जलती मिली चिता, इलाके में ऑनर किलिंग की चर्चा, पुलिस जांच में जुटी
Fri, 06 Dec 2024 01:24 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 06 Dec 2024 01:24 PM IST
सार
गिरधरपुर गांव के श्मशान स्थल पर बृहस्पतिवार तड़के चिता जलती देख ग्रामीण हैरान रह गए। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में किसी की मौत नहीं हुई है। गांव में ऑनर किलिंग की चर्चा है।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के देवरनियां थाना क्षेत्र में गिरधरपुर गांव के श्मशान स्थल पर बृहस्पतिवार तड़के चार बजे चिता जलती देख गांव वालों ने सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। बरेली से फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। अधजला शव चिता से निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। चिता किसकी थी और किसने जलाई, इसका देर रात तक स्पष्ट नहीं हो पाया।
विज्ञापन
गिरधरपुर गांव के कुछ लोग सुबह के समय खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने चिता को जलता देखा। जानकारी पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। ग्रामीणों का कहना है कि बुधवार को गांव में किसी की मौत नहीं हुई है। सूचना पर देवरनियां थाने की पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी: महिला सिपाही की प्रताड़ना से पहले पिता, फिर दो पुत्रों ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बातें
विज्ञापन
अधिकारियों के आदेश पर बरेली से फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई। शव किसका था यह स्पष्ट नहीं हो पाया। गांव में कोई लापता भी नहीं है। गांव वाले ऑनर किलिंग का अंदेशा जता रहे हैं। नजदीकी गांव के किसी व्यक्ति का शव होने का अंदेशा भी जताया जा रहा है। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि शव किसका था यह पता नहीं चल पाया है। जांच की जा रही है।