Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PWD and NHAI are filling potholes, the corporation is making the excuse of code of conduct

Bareilly News: पीडब्ल्यूडी व एनएचएआई भर रहे गड्ढे, आचार संहिता का बहाना बना रहा निगम

Tue, 28 May 2024 05:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 28 May 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
PWD and NHAI are filling potholes, the corporation is making the excuse of code of conduct
बरेली। पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) और एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) सड़कों के गड्ढे भर रहे हैं। वहीं, नगर निगम के अफसर आचार संहिता का बहाना बना रहे हैं। चौपुला पुल और बदायूं रोड के रखरखाव की जिम्मेदारी मिलने के बाद एनएचएआई के अधिकारियों ने इस मार्ग को दुरुस्त कराना शुरू कर दिया है। विभाग का दावा है कि बरसात से पहले मार्ग को दुरुस्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बरेली-बदायूं हाईवे का शुरुआती नौ किलोमीटर हिस्सा बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) के पास है। शेष 45 किलोमीटर हिस्से का रखरखाव एनएचएआई को मिल गया है। इसके गड्ढे भरे जा रहे हैं। 80 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। कुछेक जगह किनारों से सड़क उधड़ी हुई है। मरम्मत का काम देख रहे अभियंता प्रियांशु राज का कहना है कि बदायूं रोड को ठीक कर दिया गया है। अब उसमें कोई गड्ढा नहीं है। सड़क के किनारे कुछ पैचवर्क हैं। बरसात से पहले उसे भी ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन



बड़ा बाइपास से सेटेलाइट चौराहे तक 11 किलोमीटर सड़क को पीडब्ल्यूडी ने दुरुस्त कर दिया है। इस सड़क के सात किलोमीटर हिस्से का काम पहले ही हो चुका था। चार किमी का काम रह गया था। हवाई अड्डे के पास से चार किलोमीटर सड़क अप्रैल में ठीक करा दी गई। मिनी बाइपास से कर्मचारीनगर की सड़क के भी गड्ढे भरे जाने का दावा किया जा रहा है। मिनी बाइपास से चौपुला तक सड़क के सारे गड्ढे भर दिए गए। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता नारायण सिंह का कहना है कि चौपुला पुल के नीचे का काम पूरा कर लिया गया है। यहां से चौकी चौराहा जाने वाली सड़क के किनारे उधड़े पड़े हैं पर वह हिस्सा नगर निगम का है। कुदेशिया फाटक से रामलीला मैदान तक की सड़क को भी ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात में सबसे ज्यादा दिक्कत वार्ड के लोगों को झेलनी पड़ेगी। कुछ पाॅश इलाकों को छोड़ दें तो अधिकतर वार्डों की सड़कें उधड़ी पड़ी हैं। सुभाषनगर, भूड़, सिकलापुर, बिहारीपुर, कोहाड़ापीर, बाकरगंज, पुराना शहर आदि मोहल्लों की सड़कें बदहाल हैं। 30-30 लाख रुपये से वार्डों में सड़कें व नालियां बननी थीं, लेकिन आचार संहिता के कारण काम अटक गए। अब आचार संहिता हटने के बाद टेंडर निकाले जाएंगे। तब तक मानसून आ जाएगा। साफ है कि सितंबर-अक्तूबर से पहले काम धरातल पर नहीं आ सकेंगे।


आचार संहिता के कारण टेंडर नहीं हो सके थे। अब सारी तैयारी हो चुकी हैं। चार जून के बाद टेंडर होने शुरू हो जाएंगे। टेंडर होते ही काम भी शुरू करा दिया जाएगा।- पुनीत ओझा, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed