फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Purse snatched from female passenger in Aligarh-Bareilly passenger, accused caught

Bareilly News: अलीगढ़-बरेली पैसेंजर में महिला यात्री से पर्स झपटा, आरोपी पकड़ा

Sat, 08 Apr 2023 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Purse snatched from female passenger in Aligarh-Bareilly passenger, accused caught
जीआरपी की हिरासत में लूट का आरोपी
बरेली। अलीगढ़-बरेली पैसेंजर में बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे उचक्का झपट्टा मारकर महिला यात्री से पर्स छीन ले गया। जीआरपी के जवानों ने आरोपी को गिरफ्तार कर पर्स बरामद कर लिया है। उससे लूट की अन्य वारदात का माल भी बरामद किया है।
विज्ञापन

संभल जिले के गुन्नौर निवासी जय प्रकाश बृहस्पतिवार को परिवार के साथ पूर्णागिरी जाने के लिए 04377 अलीगढ़-बरेली पैसेंजर से बरेली आ रहे थे। रात करीब 11 बजे ट्रेन बिशारतगंज स्टेशन पहुंची तो एक युवक झपट्टा मारकर जय प्रकाश की पत्नी का पर्स छीनकर भाग गया। जीआरपी ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

शुक्रवार को संभल के थाना बहजोई के गांव अतरासी के हरज्ञान को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे छीना गया पर्स और उसमें रखे नकदी-जेवर बरामद कर लिए हैं। आरोपी ने लूट की अन्य वारदातों को अंजाम देना भी स्वीकार किया है। अन्य घटना में लूटे गए एक जोड़ी कुंडल भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ट्रेन में टिकट लेकर यात्रा करता था। अंधेरा होने पर घटनाओं को अंजाम देता था। बाद में छिपकर कपड़े बदल लेता था। इंस्पेक्टर जीआरपी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed