Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Purchase of Gajak, Gram, Jaggery, Maize for Makar Sankranti

Bareilly News: मकर संक्रांति के लिए गजक, चना, गुड़, मक्का की हुई खरीदारी

Thu, 15 Jan 2026 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Purchase of Gajak, Gram, Jaggery, Maize for Makar Sankranti
बरेली। मकर संक्रांति का त्योहार धूमधाम के साथ बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। बुधवार को पूरे दिन बाजारों में खरीदारों की भीड़ रही। लोगों ने गजक, चना, गुड़, मक्का आदि की खरीदारी की। शहर के कुतुबखाना बाजार में गजक की दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। गजक के साथ कपड़े की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन

दुकानदार विकास अग्रवाल ने बताया मकर संक्रांति पर लोग कपड़ों को भी दान करते है इस वजह से बाजार में धोती-कुर्ता, साड़ी, स्वेटर की खरीदारी की। मकर संक्रांति पर लोग पतंग उड़ना शुभ मानते है जिसके चलते पतंगों की दुकानाें पर लोगों की भीड़ रही। दुकानदारों ने बताया कि बरेली का माझा देशभर में प्रसिद्ध है और बड़े स्तर पर यहां से निर्यात किया जाता है। वहीं कई लोग बृहस्पतिवार को सुबह से ही मंदिरों में भगवन के दर्शन करके उनसे सुख समृद्धि की कामना करेंगे। पंडित राजेश शर्मा ने बताया कि नए साल की शुरुआत में ही इस पर्व को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। नौ ग्रहों के राजा सूर्य के धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करने पर मकर संक्रांति मनाई जाती है। इस दिन से सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण में प्रवेश करते हैं। मकर संक्रांति के दिन स्नान, दान और जप-तप का विशेष महत्व माना गया है। बताया कि सूर्य को आत्मा, तेज और जीवन शक्ति का कारक माना जाता है। मकर शनि की राशि है और शनि कर्म, अनुशासन और न्याय के प्रतीक हैं। ऐसे में सूर्य और शनि का यह संयोग बेहद फलदायी माना जाता है। इस दिन किए गए दान, स्नान का पुण्य कई गुना बढ़ जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed