फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Punjab became winner in boys and girls category

Bareilly News: बालक-बालिका वर्ग में पंजाब बना विजेता

Mon, 24 Jun 2024 06:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 24 Jun 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Punjab became winner in boys and girls category
बरेली। पद्मावती सीनियर सेकंडरी स्कूल में चल रही पांचवीं फेडरेशन कप नेशनल सेस्टोबॉल चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता के बालक और बालिका वर्ग में पंजाब की टीम विजेता बनी। बालक वर्ग में दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश व तीसरे स्थान पर राजस्थान और हरियाणा संयुक्त रूप से रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग हरियाणा दूसरे व उत्तर प्रदेश व विदर्भ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में पंजाब टीम के हैरी व बालिका वर्ग में मुस्कान बेस्ट शूटर रहीं। साथ ही बेस्ट डिफेंडर बालक वर्ग में यूपी के जीतू व महिला वर्ग में हरियाणा की अंतिमा रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व हॉकी इंडिया प्लेयर गीता शर्मा ने विजयी टीमों को प्रमाणपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य ममता सक्सेना, पारुष अरोरा, पार्थ अरोरा, कपिल भाटिया, सुमित शर्मा, सुरुचि सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed