{"_id":"6a2ef8bb05f5882ffe0eee04","slug":"public-welfare-fair-held-at-health-centers-3400-patients-treated-bareilly-news-c-4-bly1053-905531-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्वास्थ्य केंद्रों पर लगा जनकल्याण मेला, 34 सौ मरीजों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्वास्थ्य केंद्रों पर लगा जनकल्याण मेला, 34 सौ मरीजों का इलाज
विज्ञापन
बरेली। शासन के निर्देश पर रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेलों का आयोजन जन कल्याण मेला एवं सेवा शिविर के तौर पर हुआ। कई विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसका उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान करना रहा।
यूपीएचसी सीबीगंज में 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के अभियान के तहत लगे शिविर में आयुष्मान कार्ड वितरण, नवविवाहित दंपतियों को शगुन किट, एक पेड़ मां के नाम, एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम हुए। इसके अलावा 2014 से 2026 : स्वस्थ भारत की यात्रा विषय का रोड मैप, स्वास्थ्य प्रगति का चार्ट प्रदर्शित किया। यहां वनमंत्री के प्रतिनिधि एडवोकेट अनिल कुमार, डिविजनल कंसल्टेंट डॉ. गंगासरन, एसीएमओ डॉ. अमित कुमार, चिकित्साधिकारी डॉ. मधु गुप्ता ने स्वास्थ्यकर्मी हृदेश, मनमोहन, सरिता, आशा कार्यकर्ता सुबीता अन्य को सम्मानित किया।
फरीदपुर में एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, भाजपा के आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख सोनम ग्वाल ने स्टॉलों का निरीक्षण किया। लोगों से स्वास्थ्य, आयुष्मान भारत, टीबी उन्मूलन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।