{"_id":"660d471fa785479d8605ab38","slug":"public-holiday-on-voting-day-in-bareilly-district-factories-will-remain-closed-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2024: बरेली जिले में मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे कारखाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2024: बरेली जिले में मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे कारखाना
Wed, 03 Apr 2024 05:40 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 03 Apr 2024 05:40 PM IST
सार
जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि कि पीलीभीत लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के बहेड़ी में 19 अप्रैल को और बरेली-आंवला निर्वाचन क्षेत्र में सात मई को मतदान है। इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली जिले में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। साथ ही कारखाना भी बंद रहेंगे। वहीं, अगले साप्ताहिक अवकाश पर मतदान के दिन अवकाश पर रहे श्रमिकों से कार्य न कराने का आदेश जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया है। मतदान के लिए अवकाश लेने वालों श्रमिकों से अवकाश के चलते अगर वेतन कटौती की जानकारी मिलेगी तो नियमानुसार कार्रवाई भी कारखाना संचालक के खिलाफ की जाएगी।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा है कि पीलीभीत लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के बहेड़ी में 19 अप्रैल को और आंवला लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के फरीदपुर, बिथरी चैनपुर, आंवला और बरेली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के मीरगंज, भोजीपुरा, नवाबगंज, बरेली, बरेली कैंट में मतदान सात मई को होगा। इस दिन यहां सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। ताकि व्यवसाय, व्यापार, औद्योगिक प्रतिष्ठान, अन्य प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारी भी मतदान कर सकें।
विज्ञापन