{"_id":"67f6e37c4a0c42b74b0b637f","slug":"public-announcement-made-to-seize-the-property-of-two-persons-including-a-relative-of-uttarakhand-minister-bareilly-news-c-4-bly1015-615422-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: उत्तराखंड की मंत्री के रिश्तेदार समेत दो की संपत्ति कुर्क करने के लिए कराई मुनादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: उत्तराखंड की मंत्री के रिश्तेदार समेत दो की संपत्ति कुर्क करने के लिए कराई मुनादी
विज्ञापन
जोगी नवादा फायरिंग प्रकरण : बारादरी पुलिस ने डुगडुगी बजवाई
बरेली। जोगी नवादा गोलीकांड में भाजपा नेता के भतीजे और उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार समेत दो आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के लिए पुलिस ने मंगलवार रात उनके घरों पर नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई। डुगडुगी बजवाकर आरोपियों के बारे में सटीक सूचना देने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई।
पिछले साल बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा में महिला वकील रीना सिंह के पति और परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर जानलेवा हमला किया गया था। रीना के पति का अब भी इलाज चल रहा है। इस मामले में 11 लोग नामजद कराए गए थे, जो स्थानीय भाजपा नेता के भतीजे और उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार हैं।
कुछ आरोपियों को पुलिस ने थोड़े दिनों बाद गिरफ्तार कर लिया तो कुछ कोर्ट में हाजिर हो गए थे। लंबे समय तक चार आरोपियों का सुराग नहीं मिला। इनकी तलाश में पुलिस ने उत्तराखंड तक दबिश दी। एसएसपी अनुराग आर्य ने चारों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। हाल ही में दो इनामी आरोपियों विशाल राठौर और आकाश राठौर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जबकि अभिषेक और टिंकू राठौर का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
बारादरी थाना पुलिस ने अभिषेक और टिंकू राठौर की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किया। सफल न होने पर उनकी संपत्ति कुर्की के लिए कोर्ट में आवेदन किया था। इसी मामले में कोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई है। पुलिस पहले भी कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। ब्यूरो
-- -- -
चार अन्य आरोपियों की तलाश तेज
इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि विवेचना में रामगोपाल मिश्रा, रजत राठौर, हिमालय राठौर व अमित राठौर के नाम प्रकाश में आए हैं। पता लगा है कि ये लोग भी फायरिंग करने वालों में शामिल थे। पुलिस ने इनकी तलाश की तो ये फरार हो गए। पुलिस की अर्जी पर कोर्ट ने इन चारों का गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है।