{"_id":"66f0acf79d08cc656a0580d4","slug":"protested-against-the-organization-being-paid-without-payment-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-102983-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिना भुगतान किए जा रही संस्था के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिना भुगतान किए जा रही संस्था के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेकेदार और भट्ठा मालिकों ने अटल आवासीय स्कूल परिसर में किया हंगामा, तहरीर दी
नवाबगंज। तहसील नवाबगंज के अधकटा नजराना गांव में बने अटल आवासीय स्कूल का निर्माण कराने वाली संस्था ठेकेदारों, भट्ठा मालिकों व मजदूरों को बिना भुगतान किए ही सामान ले जाने लगी। इसकी जानकारी होने पर प्रदर्शनकारियों ने संस्था के वाहनों को रोककर प्रर्दशन किया। बाद में लोगो ने थाना नवाबगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
अधकटा नजराना गांव में अटल आवासीय स्कूल का निर्माण एक संस्था द्वारा करोड़ों की लागत से कराया गया है। निर्माण में जनपद पीलीभीत के थाना क्षेत्र जहानाबाद के शाही में स्थित मैसर्स इंडिया ब्रिक फील्ड से इमारत बनाने के लिए ईंटों की खरीदारी की थी। निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन अभी निर्माण करने वाली संस्था पर सात लाख 62 हजार रुपये का बकाया है। इसी तरह से आवासीय स्कूल का निर्माण करने वाली संस्था ने अधकटा नजराना गांव में स्थित हिंद ब्रिक फील्ड के 9.50 लाख और आरएस कंस्ट्रक्शन के मालिक नरेंद्र पाल निवासी सिथरा के 8.90 लाख रुपये बकाया नहीं लौटाए।
रविवार की शाम जब संस्था बिना भुगतान किए ही सामान लेकर जा रही थी तो भट्ठा मालिक अब्दुल, फजल खां और ठेकेदार नरेश चन्द्र ने मजदूरों के साथ विरोध करते हुए वाहनों को जाने से रोक दिया। संवाद न्यूज एजेंसी