फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Protest to be held if the gate facing the Commerce Department is not opened.

Bareilly News: कॉमर्स विभाग के सामने वाला गेट न खुलने पर करेंगे प्रदर्शन

Thu, 17 Sep 2026 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 17 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Protest to be held if the gate facing the Commerce Department is not opened.
बरेली। बरेली कॉलेज के पीएलटी कक्ष में बुधवार को बरेली कॉलेज शिक्षक संघ एवं कर्मचारी संघ की एक सामूहिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कॉलेज परिसर में प्रवेश के दौरान आ रही व्यावहारिक समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में कॉमर्स विभाग के सामने वाला गेट खोलने की मांग की गई। ऐसा न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि स्विमिंग पूल वाले द्वार की सड़क संकरी है, साथ ही वहां होम साइंस भवन का निर्माण कार्य भी चल रहा है। इस कारण गाड़ियों के आवागमन में असुविधा हो रही है। आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन


बैठक में सुझाव दिया गया कि कॉमर्स विभाग के सामने वाला गेट केवल पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे के मध्य ही बंद रखा जाए। इस दौरान वहां चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए, जो शिक्षकों, कर्मचारियों और दिव्यांग छात्र-छात्राओं के आने-जाने पर तुरंत गेट खोल दें। उप प्राचार्य प्रो. वंदना शर्मा सहित बैठक में उपस्थित सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने हाथ उठाकर इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों ने कहा कि यदि प्रशासन मांग नहीं मानता है, तो शुक्रवार को कॉलेज खुलने पर सभी सदस्य काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे। अगले दिन प्राचार्य को पुष्प भेंट कर कॉमर्स गेट खोलने का पुनः अनुरोध किया जाएगा। इसके बावजूद मांग न पूरी होने पर शिक्षक एवं कर्मचारी धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान प्रो. स्वदेश सिंह, प्रो. गजेंद्र पाल सिंह, प्रो. शिखा वर्मा, प्रो. ओमकार, प्रोफेसर अविनाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed