{"_id":"6a4565d1d6be8951ad00f467","slug":"protest-registered-by-planting-paddy-seedlings-in-the-potholes-on-the-main-road-bareilly-news-c-419-1-bd11002-390-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मुख्य सड़क पर गड्ढों में धान की पौध रोपकर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मुख्य सड़क पर गड्ढों में धान की पौध रोपकर जताई नाराजगी
Thu, 02 Jul 2026 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
शीशगढ़। नगर पंचायत शीशगढ़ में डेढ़ किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क बदहाल है। इसपर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। बारिश में सड़क पर जलभराव हो जाता है। मंगलवार को हुई बारिश से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर भरे पानी में धान की पौध रोपकर नाराजगी जताई। एसडीएम से मरम्मत कराने की मांग भी की है। कांवड़िया भी इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। मरम्मत न होने पर उनको परेशानी झेलनी पड़ेगी।
नगर पंचायत शीशगढ़ में किसान नेता दानिश अहमद ने बताया कि हर बारिश के बाद जलभराव से परेशान होकर उन्होंने पिछले वर्ष मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। संबंधित अधिकारियों ने निस्तारण का आश्वासन भी दिया था। कहा था कि कांवड़ यात्रा का सिलसिला शुरू होने से पहले ही सड़क की मरम्मत करा दी जाएगी। एक साल बीतने पर भी काम नहीं कराया गया। बुधवार को एसडीएम से शिकायत की है।
मंगलवार को हुई बारिश के बाद जलभराव होने पर आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने सड़क पर गहरे गड्ढों में धान की पौध रोप दी। पौध लगाने वाले कैफ, सैफ, मुकीम समेत अन्य ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से मरम्मत या लेपन नहीं कराया गया है। जलभराव होने पर विद्यार्थियों को स्कूल जाने और लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है।
विज्ञापन
कस्बे के खेमपाल शर्मा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की। उसमें बताया कि सड़क निर्माण के लिए शासन से 41 लाख रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। करीब चार माह पहले टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण काम अधर में अटका हुआ है। इससे वाहनों के संचालन में परेशानी होती है। क्षेत्रवासियों ने कांवड़ यात्रा से पहले सड़क की मरम्मत कराने की मांग उठाई है।
वर्जन,
कोलतार महंगा हो गया है। थोड़ी-थोड़ी मात्रा में मिल रहा है। इस कारण ठेकेदार ने काम करने से इन्कार कर दिया है। हालांकि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सड़क को सही करा दिया जाएगा। - भगत सिंह, अधिशासी अभियंता
किसान नेता ने जानकारी दी है। शीशगढ़ में जर्जर सड़क पर पानी भर गया है। वहां निरीक्षण कराया जाएगा। संबंधित अधिकारियों से बात करके ठेकेदार से काम शुरू कराया जाएगा। - निधि शुक्ला, एसडीएम, मीरगंज