{"_id":"5d1bb9428ebc3e3c8a2fbd78","slug":"protest-bareilly-news-bly36707245","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निकासी ठप, पार्षद का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निकासी ठप, पार्षद का किया घेराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मिनी बाईपास रोड पर चोक नाले से पानी की निकासी ठप हो गई है। सफाई कराने को कई बार ज्ञापन दिया गया लेकिन समस्या जस की तस होने पर मंगलवार को लोगों का धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने पार्षद का घेराव कर समस्या निस्तारित कराने की मांग की। मांग पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी। पार्षद ने नाले पर हुए पक्के अतिक्रमण तोड़ने के बाद ही नाला सफाई बेहतर ढंग से होने की बात कही।
मंगलवार को मिनी बाईपास व हार्टमैन के निवासियों ने पार्षद का घेराव किया। कहा, नगर निगम टैक्स लेता है, लेकिन जलभराव की समस्या का निस्तारण नहीं कर रहा है। हर साल मिनी बाईपास से हार्टमैन कॉलेज तक बारिश में जलभराव हो जाता है लेकिन आश्वासन के अलावा नाला सफाई की ठोस पहल नहीं होती है। इसके बाद पार्षद पति अशोक गंगवार को गांधीपुरम, गुप्ता नर्सरी, गंगापुरम, द्वारिकापुरम व अन्य इलाकों के निवासियों ने चेतावनी दी कि समस्या निस्तारण नहीं हुआ तो उग्र प्रदर्शन होगा। लोगों ने पानी की सप्लाई भी ठीक से नहीं होने, मंजूरी के बाद भी नाला निर्माण व सफाई न होने की बात कही।