फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Protest against the attempt to change the name of the village, uprooted the board

Bareilly News: गांव का नाम बदलने की कोशिश का विरोध, बोर्ड उखाड़े

Tue, 09 Jan 2024 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 09 Jan 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Protest against the attempt to change the name of the village, uprooted the board
नवाबगंज। हरदुआ गांव में एक झोलाछाप ने गांव का नाम बदलकर बिजली के खंभों पर बोर्ड लगा दिए। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने इन बोर्ड को हटा दिया। गांव का नाम बदलने की कोशिश को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। इस मामले में पुलिस को भी तहरीर दी गई है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

बरेली-पीलीभीत हाईवे पर हरदुआ गांव स्थित है। हाईवे के पास ही एक झोलाछाप मरीजों का उपचार करता है। आरोप है दूसरे समुदाय के झोलाछाप ने गांव का नाम गुलशन शाह नगर लिखकर बिजली के खंभों पर बोर्ड लगा दिए। सोमवार को सुबह के समय जब ग्रामीण जागे तो उन्होंने यह बोर्ड लगे देखे। गांव का नाम बदलने की कोशिश को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने आरोपी पर गांव का माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग पहुंच गए। इसके बाद ग्रामीणों ने खुद ही यह बोर्ड हटा दिए। आरोप है कि इस दौरान ग्रामीणों से आरोपी ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विहिप के जिलाध्यक्ष बाबूराम गंगवार और हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष हरपाल गंगवार के साथ कार्यकर्ता थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल श्रवण कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed