फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Protest against online attendance continues, notice to five schools

Bareilly News: ऑनलाइन हाजिरी का विरोध जारी, पांच स्कूलों को नोटिस

Sun, 14 Jul 2024 06:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Protest against online attendance continues, notice to five schools
बरेली। ऑनलाइन उपस्थिति बढ़ाने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) परिषदीय विद्यालयोंं का निरीक्षण कर रहे हैं। शनिवार को पांच विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया। कई विद्यालयों में ऑनलाइन हाजिरी लगवाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) भी पहुंचे। जहां उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। वहीं टैबलेट में आ रही तकनीकी समस्या ने भी उन्हें उलझन में डाल दिया। मंडल में बदायूं के एक शिक्षक ने ऑनलाइन हाजिरी दर्ज कराई।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में ऑनलाइन हाजिरी के लिए शनिवार को बीएसए और बीईओ ने स्कूलों का निरीक्षण किया। कुछ विद्यालयों में खंड शिक्षा अधिकारी टैबलेट से उपस्थिति दर्ज करवा रहे थे तो टैबलेट ने ही धोखा दे दिया। बार-बार प्रयास करने के बाद भी तकनीकी कारणों से उपस्थिति नहीं लग सकी। मंडल के 37,156 शिक्षकों में से बदायूं के मात्र एक शिक्षक ने शनिवार सुबह ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराई। अन्य जिलों में यह संख्या शून्य रही।
विज्ञापन


एक दिन का रोका गया वेतन
बीएसए ने विकास खंड शेरगढ़ के प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर में सुबह निरीक्षण किया। जहां विद्यालय बंद मिलने पर स्टाफ का एक दिन का वेतन रोका गया। प्रधानाध्यापक शिवस्वरूप शर्मा को नोटिस दिया गया। प्राथमिक विद्यालय मानपुर टांडा में निरीक्षण के समय प्रार्थना हो रही थी। प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद सुल्तान अंसारी और सहायक अध्यापक आसिफ थे। छात्रों की उपस्थिति और एमडीएम ऑनलाइन दर्ज नहीं होने से प्रधानाध्यापक को नोटिस दिया गया है। वहीं, प्राथमिक विद्यालय टांडा में स्कूल में प्रार्थना हो रही थी। देरी से प्रार्थना होने के संबंध में स्टाफ ने अभ्यास कराने का तर्क दिया। छात्र उपस्थिति और एमडीएम ऑनलाइन दर्ज नहीं होने से प्रधानाध्यापक तौहीद का एक दिन का वेतन रोका गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय ब्योधा में निरीक्षण के समय विद्यालय में कक्षाएं संचालित हो रही थीं। सहायक अध्यापक रविंद्र कुमार अनुपस्थित मिले, जिनका एक दिन का वेतन रोका गया। मॉडल प्राथमिक विद्यालय ब्योधा में निरीक्षण समय में अनुदेशक सज्जाद हुसैन और शिक्षामित्र राम केशव अनधिकृत रूप से गैरहाजिर मिले, जिनका एक दिन का मानदेय रोका गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


---
शिक्षकों को ऑनलाइन हाजिरी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। कुछ जगह पर टैबलेट में तकनीकी समस्या सामने आ रही हैं। इसके लिए तकनीकी टीम काम कर रही है। निरीक्षण के समय अनियमितता बरतने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। - संजय सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी

शिक्षक ऑनलाइन हाजिरी का विरोध करते रहेंगे। जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता। शिक्षकों पर किसी स्तर से दबाव नहीं बनाया जाए। -नरेश गंगवार, जिलाध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ


ऑनलाइन हाजिरी का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जा रहा है। शिक्षक स्कूलों में जा रहे हैं। प्रदर्शन का प्रभाव पठन-पाठन कार्य पर नहीं पड़ रहा है। -प्रियंका शुक्ला, जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed