फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Proposal to widen Bareilly-Bisalpur road by ten meters

Bareilly News: बरेली-बीसलपुर मार्ग को दस मीटर चौड़ा किए जाने का प्रस्ताव

Fri, 04 Oct 2024 05:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Proposal to widen Bareilly-Bisalpur road by ten meters
बरेली। बरेली-बीसलपुर मार्ग के चौड़ीकरण की तैयारी है। लोक निर्माण विभाग का एनएच खंड अगले छह माह में मार्ग को सात से दस मीटर चौड़ा करने के लिए डीपीआर तैयार कराएगा। सड़क परिवहन मंत्रालय की मंजूरी के बाद 32 किमी लंबी सड़क का चौड़ीकरण शुरू होगा। बीच में डिवाइडर भी बनेगा। जरूरत पड़ी तो जमीन का अधिग्रहण भी किया जाएगा। वहीं, इस सड़क के चौड़ीकरण से पहले मरम्मत के लिए पांच करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर एनएच खंड ने मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन

एनएच खंड के अधिशासी अभियंता शशांक भार्गव ने बताया कि डीपीआर बनाने के लिए निजी फर्म का चयन किया जाना है। टेंडर निकाले गए थे। 11 अक्तूबर को फर्म का चयन होगा। अनुबंध के बाद काम आगे बढ़ेगा। डीपीआर में स्पष्ट होगा कि चौड़ीकरण के लिए कितने पेड़ काटने होंगे? बिजली लाइनें कहां-कहां शिफ्ट होगी और कहां-कहां जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा? ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed