फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Proposal to run 11 pairs of trains including Dwarka, Kamakhya, Mata Vaishno Devi

Bareilly News: द्वारका, कामाख्या, माता वैष्णो देवी समेत 11 जोड़ी ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव

Thu, 28 Aug 2025 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Proposal to run 11 pairs of trains including Dwarka, Kamakhya, Mata Vaishno Devi
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने 11 जोड़ी यानी 22 नई ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव भेजा है। इनमें इज्जतनगर-चंडीगढ़ और काठगोदाम-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल हैं। इज्जतनगर-चंडीगढ़ का संचालन जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इस गाड़ी के लिए रूट और समय सारिणी भी तय हो चुकी है। इज्जतनगर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच गाड़ी का संचालन भी तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे तेजी से उच्चीकृत हो रहा है। लगभग सभी रेलखंडों को ऑटोमेटिक सिग्नलिंग से लैस किया जा चुका है। ट्रेनों की औसत गति और समयबद्धता में भी सुधार हुआ है। सुरक्षित व संरक्षित यात्रा के भी तमाम उपाय किए गए हैं। इसके साथ ही ट्रेनों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उत्तराखंड का देहरादून रेल रूट उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के तहत आता है। टनकपुर, रामनगर, लालकुआं रूट इज्जतनगर मंडल के पास है। उत्तराखंड के इन स्टेशनों को पूर्वी और दक्षिण भारत से जोड़ते हुए नई गाड़ियों के संचालन की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली होकर गुजरने वाली नई गाड़ियां उत्तराखंड को द्वारका, कामाख्या, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा और दक्षिण भारत के यशवंतपुर से सीधी रेल कनेक्टविटी देने का काम करेंगी। अब तक इन स्थानों के लिए उत्तराखंड से गाड़ियों की संख्या सीमित, जबकि यात्रियों का दबाव ज्यादा है। संवाद

इन गाड़ियों के संचालन का प्रस्ताव
काठगोदाम-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन
इज्जतनगर-चंडीगढ़ वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन
रामनगर-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन
काठगोदाम-सूबेदारानागंज प्रतिदिन
इज्जतनगर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन
लालकुआं-द्वारिका एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन
लालकुआं-यशवंतपुर एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन
लालकुआं-कामाख्या एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन
कासगंज-नई दिल्ली एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन
कासगंज-सिकंदराबाद एक्सप्रेस प्रतिदिन
कासगंज-वाराणसी एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed