फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Proposal sought for helicopter service from Bareilly for Chardham Yatra

Bareilly News: चारधाम यात्रा के लिए बरेली से हेलीकॉप्टर सेवा के लिए मांगा प्रस्ताव

Wed, 19 Mar 2025 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Proposal sought for helicopter service from Bareilly for Chardham Yatra
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पर्यटन मंत्री से मिले कैंट विधायक
विज्ञापन


बरेली। उत्तराखंड में केदारनाथ सहित चारधाम यात्रा के लिए बरेली से हेलीकॉप्टर सेवा के लिए शासन ने अधिकारियों से प्रस्ताव मांगा है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने यह जानकारी दी। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री ने जहां इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है। वहीं खुद पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने प्रस्ताव तैयार करने के लिए अधिकारियों से कहा है।
संजीव अग्रवाल ने मंगलवार को योगी आदित्यनाथ से सीएम आवास पर लखनऊ में मुलाकात की। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री ने सहमति जताई कि चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से बरेली ही नहीं आसपास के जिलों के श्रद्धालुओं को भी इससे लाभ मिलेगा। इसके अलावा विधायक संजीव अग्रवाल ने सुभाषनगर में रेलवे अंडरपास के निर्माण की जरूरत सीएम को बताई। उनका कहना है कि लंबे समय से इसकी मांग बनी हुई है, लेकिन इसका कोई हल नहीं निकल पा रहा है। इसी तरह बदायूं रोड पर अगर रोडवेज बस अड्डा बन जाए तो बड़ी संख्या में लोगों को जाम से निजात मिलेगी। सीएम ने इन मांगों पर उचित कार्यवाही कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

विधायक संजीव अग्रवाल ने बताया कि राजनीतिक पेंशन मंत्री धर्मपाल सिंह से भी मुलाकात की। इसमें लोकतंत्र सेनानियों के मानदेय में वृद्धि और उनके पारिवारिक आश्रितों को रोजगार के लिए मांग की। इस पर उन्होंने प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर इस पर कार्यवाही करने के लिए कहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed