फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Proposal for consolidation in Raipur Hans reached to DM

बरेली: रायपुर हंस में चकबंदी का प्रस्ताव पहुंचा डीएम के पास

Mon, 20 Feb 2023 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 20 Feb 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Proposal for consolidation in Raipur Hans reached to DM
फरीदपुर। फरीदपुर की कटरी में तिहरे हत्याकांड के बाद गांव रायपुरहंस एवं गोविंदपुर के किसानों की जमीन को दबंगों से छुड़ाने के लिए ग्रामीणों की सहमति से चकबंदी का प्रस्ताव पारित कर प्रस्ताव डीएम को भेजा गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन पर जमीन दबंगों से छुड़ाने के लिए अतिरिक्त प्रयास न करने का आरोप लगाया है। फरीदपुर थानाक्षेत्र के ग्राम रायपुरहंस के कई किसानों की जमीन दबंगों के कब्जे में है। नजदीकी गांव गोविंदपुर में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद किसानों ने अपनी जमीन कब्जामुक्त कराने के लिए तहसील प्रशासन से लेकर डीएम तक से गुहार लगाई। डीएम द्वारा टीम गठित कर किसानों की जमीन की नापजोख के निर्देश दिए गए लेकिन तहसील प्रशासन करीब 15 दिन तक गांव में पहुंचकर केवल खानापूरी करता रहा। तर्क दिया गया कि चकबंदी के बिना गांव में पैमाइश संभव नहीं है। वहीं किसानों से यह भी कहा गया कि उन्हें एसडीएम कोर्ट में तूदाबंदी के मुकदमे दायर करने के बाद ही निजी जमीन दिलवाई जाएगी। गांव के संबंधित किसान जमीन दबंगों से छुड़वाने के लिए तूदाबंदी का मुकदमा करें। हाल ही में गांव में चकबंदी का प्रस्ताव पारित कराया गया है। तहसीलदार शेर बहादुर सिंह ने बताया कि गांव में चकबंदी कराने के लिए प्रस्ताव पारित कर जिलाधिकारी को भेजा गया है। आगे की कार्रवाई उन्हीं के निर्देश पर की जाएगी।
विज्ञापन

----
पूर्व अधिकारियों का मत, प्रशासन मन से काम करे तो कई विकल्प

फरीदपुर में एसडीएम रह चुके एक पीसीएस अधिकारी ने बताया कि तूदाबंदी के तहत किसानों की जमीन की पैमाइश होती है लेकिन जहां मामला विवाद का हो और तीन लोगों की हत्या हो चुकी हो, वहां प्रशासनिक अधिकार उपयोग करके टीम गठित कर पैमाइश की जाती है। तमाम ऐसे प्रकरण सामने आए थे जिसमें किसानों की निजी जमीन पैमाइश कर उन्हें मुहैया कराई गई थी। आज भी प्रशासनिक अधिकारी किसानों की निजी जमीन नापने के लिए लेखपाल एवं कानूनगो को ही भेजकर पैमाइश कराते हैं।
विज्ञापन


वहीं फरीदपुर में पहले तैनात रहे एक राजस्व निरीक्षक ने बताया कि सन 2012-13 में रामगंगा के किनारे बसे कादरगंज गांव की जमीन भी बाढ़ के बाद रामगंगा नदी के उस पार पहुंच गई थी। इस दौरान प्रशासन के आदेशानुसार राजस्व टीम ने किसानों की जमीन पैमाइश करके उन्हें दे दी। जिस जमीन के कारण विवाद हो जाए, उसमें प्रशासन को स्वत: संज्ञान लेकर नियमानुसार जमीन छुड़वाने का काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed