फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Property worth Rs 32 lakh seized of opium smuggler couple,

Bareilly: अफीम तस्कर दंपती की 32 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, दोनों पर हो चुकी है गैंगस्टर की कार्रवाई

Sat, 01 Apr 2023 06:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Apr 2023 06:26 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक आरोपी दंपती ने यह संपत्ति अफीम तस्करी करके एकत्रित की थी। तस्करों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।  

विज्ञापन
Property worth Rs 32 lakh seized of opium smuggler couple,
थाने में खड़ा आरोपी का ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में अलीगंज थाना पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने शनिवार को सिरौली थाने के गांव धीमरपुर की गोटिया निवासी अफीम तस्कर कुंवरपाल और उसकी पत्नी सोमवती की 31.88 लाख रुपये की संपत्ति को जब्त कर लिया। दंपती के खिलाफ अलीगंज थाना पुलिस पहले ही गैंगस्टर की कार्रवाई कर चुकी है।

विज्ञापन


जब्त संपत्ति में एक स्वराज ट्रैक्टर और चार बीघा कृषि भूमि शामिल है। थाना पुलिस के मुताबिक यह संपत्ति अफीम तस्करी करके एकत्रित की गई थी। संपत्ति जब्त करने के लिए नायब तहसीलदार आंवला दीपक कुमार, राजस्व निरीक्षक आंवला मोहम्मद यूसुफ हल्का लेखपाल तेजपाल गांव पहुंचे। 
विज्ञापन


CM योगी के बयान पर बोली अशरफ की बहन: मिट्टी में दो साल पहले ही मिला दिया था हमें, अब किससे फरियाद करें
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध की आशंका को देखते हुए पुलिस बल भी मौजूद रहा। पुलिस की मौजूदगी के लिए चलते तस्कर के परिवार के लोग विरोध नहीं कर पाए। अलीगंज थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि तस्करों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed